बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह है उनका सुपर कूल हेयर स्टाइल। संजय दत्त के इस नए लुक और हेयर स्टाइल की सोशल मीडिया पर फैंस खूब चर्चा कर रहे हैं और संजू बाबा की नई तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही हैं। इन तस्वीरों में संजय दत्त एक दम अलग अवतार में दिख रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
फैंस को पसंद आया संजय दत्त का नया अवतार, वायरल हो रहीं अभिनेता की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त की कुछ तस्वीरें साझा कीं। जिसमें संजय दत्त का हेयर लुक काफी चेंज दिख रहा है। संजय दत्त ने अपने बालों का रंग 'प्लैटिनम ब्लॉन्ड' (Platinum Blonde) करा लिया है। बालों का रंग बदलने के बाद से संजय काफी कूल लग रहे हैं और उन्होंने अपने इस लुक के साथ कई फोटोज भी क्लिक करवाई हैं।
A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim) on
याद दिला दें कि हाल ही में संजय दत्त ने कैंसर को मात दी है। संजय दत्त ने इसको लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय रहा है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, भगवान अपने सबसे मजबूत सिपाही को ही सबसे मुश्किल लड़ाई देता है। आज, अपने बच्चों के जन्मदिन के मौके पर मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने इस लड़ाई में जीत हासिल कर ली है।'
पोस्ट में आगे संजय दत्त ने लिखा था, 'मैं अपने बच्चों और परिवार को सबसे अच्छा तोहफा स्वास्थ देने के लिए सक्षम हूं। लेकिन ये आप सबके अटूट प्यार और सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हो सकता था। मैं दिल से अपने परिवार, दोस्त और उन सारे फैंस का आभारी हूं जो मेरे लिए खड़े रहे और इस मुश्किल वक्त में मेरी मजबूती बने रहे।'
My heart is filled with gratitude as I share this news with all of you today. Thank you 🙏🏻
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on
गौरतलब है कि इससे पहले संजय दत्त व उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने खुद अभिनेता के किसी बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी फैंस के साथ साझा करते हुए प्रार्थना करने की बात कही थी। बात संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही ‘पृथ्वीराज’ और ‘केजीएफ 2’ में नजर आएंगे। केजीएफ 2 से संजय दत्त का लुक भी कुछ दिन पहले ही रिवील किया गया था।
पढ़ें: शादी से ठीक पहले होने वाले पति के साथ इस अंदाज में दिखीं काजल अग्रवाल, वायरल हो रही रोमांटिक तस्वीर