{"_id":"6004f1c98ebc3e32eb6f7565","slug":"sanjay-dutt-poses-for-the-fan-happiness-here-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने फैन की खुशी के लिए किया ये काम, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे अभिनेता की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने फैन की खुशी के लिए किया ये काम, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे अभिनेता की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 18 Jan 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघर भले ही बंद रहे हों लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर संजय दत्त की कई फिल्मों ने दस्तक दी। संजू बाबा के फैंस ने उनके काम को काफी सराहा। इस बीच रविवार को अभिनेता अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुए।
Trending Videos
2 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए रेस्तरां के बाहर प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठी हो गई। संजय दत्त ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। उन्होंने इस दौरान नीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त जब बाहर निकले तब फोटोग्राफर्स भी काफी संख्या में जुट गए। इस बीच एक फैन ने उनके साथ तस्वीरें खिंचाने की गुजारिश की। अभिनेता ने उसे निराश नहीं किया। तस्वीरें खिंचवाने के बाद संजय दत्त अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए। संजय दत्त जिस तरह अपने फैंस की खुशी के लिए वहां रुके और फोटो खिंचवाई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में फिल्म टोरबाज में नजर आए। इसमें वे एक क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं जो शरणार्थी कैंप के बच्चों को बेहतरीन खिलाड़ी बनाना चाहता है लेकिन इलाके में सक्रिय आतंकियों का सरगना इसके खिलाफ है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय दत्त की आने वाली फिल्म कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्म केजीएफ का सीक्वल है। जिसमें उनके साथ अभिनेता यश और रवीना टंडन हैं। इसमें संजय दत्त के किरदार का नाम अधीरा है। फिल्म में यश यानी रॉकी और अधीरा की लड़ाई आमने-सामने देखने को मिलेगी। इसकी शूटिंग खत्म हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चालू है। अब तक इसके निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।