{"_id":"6270fc35ecc6a2264861ba87","slug":"sanjay-dutt-remembers-her-mother-nargis-dutt-on-her-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nargis Dutt: मां को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, फोटो शेयर कर बोले- ‘काश मेरी पत्नी और बच्चे भी आपसे मिल पाते’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nargis Dutt: मां को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, फोटो शेयर कर बोले- ‘काश मेरी पत्नी और बच्चे भी आपसे मिल पाते’
भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त की आज पुण्यतिथि है। 13 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली नरगिस ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। अपने अभिनय के बल पर उन्होंने लोगों को दिलों में खास जगह बना ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर सब उन्हें याद कर रहे हैं, तो वहीं संजय दत्त भी अपनी मां नरगिस को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है।
2 of 4
नरगिस, संजय दत्त
- फोटो : Instagram
संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां नरगिस की चार फोटो का कोलाज बनाकर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि एक भी पल ऐसा नहीं जाता जब मैं आपको याद नहीं करता। मां, आप मेरे जीवन का आधार और मेरी आत्मा की शक्ति थी। काश मेरी पत्नी और बच्चे आपसे मिले होते ताकि आप उन्हें अपना सारा प्यारा और आशीर्वाद दे सकतीं। मुझे आज और हर दिन आपकी याद आती है!
3 of 4
सुनील दत्त, नरगिस
- फोटो : Instagram
संजय दत्त की इस पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने संजय दत्त के लिए लिखा कि आप कभी हार मत मानना आप बॉलीवुड की लाज हैं। वहीं, एक ने लिखा कि अपनी बेटी को बड़ा होने दीजिए, वह हमेशा आपकी बेटी में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नरगिस दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि नरगिस दत्त ने अपने करियर की शुरुआत 1935 में 'तलाश-ए-हक' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इसके वह कई फिल्मों में नजर आईं और अपने समय की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। नरगिस 3 मई 1981 को संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' की रिलीज से चार दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।