{"_id":"58ca47084f1c1b741132c48e","slug":"sanjay-kapoor-and-the-connection-between-his-wives-karisma-kapoor-nandita-mahtani-priya-sachdev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन, जानेंगे तो चकरा जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन, जानेंगे तो चकरा जाएंगे
Fri, 17 Mar 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Fri, 17 Mar 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर अब एक मॉडल से शादी करने जा रहे हैं। ये उनकी तीसरी शादी होगी। जबकि करिश्मा कपूर भी खुद एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। लेकिन संजय कपूर ने अभी तक जिससे भी शादी की या करने जा रहे हैं इन सभी के बीच में एक अजीब या यूं कहें गोलमाल वाला कनेक्शन है।
चलिए बताते हैं कैसे।
संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन
2 of 5
संजय कपूर की पहली पत्नी थीं नंदिता महतानी। लेकिन करिश्मा कपूर से शादी करने के लिए उन्होंने नंदिता को तलाक दे दिया। तलाक के दस दिन के अंदर ही संजय कपूर ने करिश्मा से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही संजय का दिल एक मॉडल पर आ गया। प्रिया सचदेव नाम की इस मॉडल के साथ संजय को अक्सर देखा जाता रहा है। कहा जाता है कि इसी मॉडल के चक्कर में संजय कपूर करिश्मा से अलग हुए।
संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन
3 of 5
संजय कपूर की ये तीसरी शादी होगी, जबकि प्रिया सचदेव दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले उन्होंने भारतीय अमेरिकी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी की थी।
वहीं संजय की पहली पत्नी नंदिता महतानी दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। बता दें कि नंदिता महतानी इन दिनों डिनो मोरिया को डेट कर रही हैं, हालांकि उनके ब्रेक-अप की खबरें सामने आई हैं, लेकिन अभी कुछ साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन
4 of 5
नंदिता एक जानी-मानी डिजाइनर हैं और करिश्मा कपूर की अच्छी दोस्त हैं। लेकिन अब जो दिलचस्प कनेक्शन आपको पता चलेगा तो आप हैरान रह जाएंगे। नंदिता महतानी करिश्मा के भाई रणबीर कपूर को भी डेट कर चुकी हैं। खुद रणबीर भी एक वक्त पर नंदिता पर फिदा थे।
विज्ञापन
संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन
5 of 5
वहीं करिश्मा कपूर भी दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। इन दिनों वो संदीप तोशनीवाल नाम के एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं और अक्सर दोनों को साथ घूमते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक पार्टी में उन्होंने संदीप को अपने परिवार से भी मिलवाया था।
दिलचस्प है कि संदीप तोशनीवाल की भी ये दूसरी शादी होगी। करिश्मा से शादी करने के लिए कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी बीवी से तलाक भी मांगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।