दिव्या भारती की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुए संजय कपूर, पोस्ट लिखकर बोले- 'तुम हमेशा याद आओगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'कर्तव्य' में साथ शूटिंग करने वाले संजय कपूर ने दिव्या के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आप हमेशा याद आएंगी। #april5th #1993 #26thdeathanniversary #divyabharti'। दिव्या ने इस फिल्म के लिए 30 प्रतिशत शूटिंग पूरी भी कर ली थी, लेकिन उनका अचानक निधन हो गया जिस वजह से फिल्म में जूही चावला को कास्ट किया गया।
You will always be missed , #april5th #1993 #26thdeathanniversary #divyabharti
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
महज 14 साल की उम्र में दिव्या भारती का फिल्मों से नाता जुड़ा। एक ही साल में तेलगु सिनेमा में एक बड़ा नाम बनने के बाद उन्हें हिंदी फिल्में ऑफर हुईं। उन्होंने 1992 और 1993 के बीच 14 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, जो हिंदी सिनेमा में एक रिकॉर्ड है। 'शोला और शबनम' की शूटिंग के दौरान इनकी साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात हुई और जल्द शादी हुई। हालांकि शादी के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते थे।