{"_id":"5d58007d8ebc3e897a65abcc","slug":"sanjay-kapoor-troll-malaika-arora-on-her-latest-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका का अर्जुन कपूर के चाचा ने उड़ाया मजाक, तस्वीर पर किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका का अर्जुन कपूर के चाचा ने उड़ाया मजाक, तस्वीर पर किया ये कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 17 Aug 2019 07:40 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी सक्रिय रहते हैं। हालांकि इस बीच मलाइका अरोड़ा ने जब एक फोटो पोस्ट किया तो अर्जुन कपूर के चाचा और अभिनेता संजय कपूर ने एक मजाकिया कमेंट कर दिया।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
Trending Videos
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : social media
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में मलाइका के बैकग्राउंड में नीला रंग ज्यादा नजर आ रहा है। इसको देखते हुए संजय कपूर ने कमेंट के जरिए मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर दिया है। संजय कपूर ने मजाकिया अंदाज में मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'बाली का समुद्र इतना भी नीला नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
संजय कपूर के फैंस उनके इस कमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में एक तस्वीर में साथ नजर आने पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था। रक्षाबंधन पर मलाइका की तस्वीर में अर्जुन नजर आए तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था।
दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही साथ रक्षाबंधन का भी त्योहार मनाया गया था। ऐसे में 15 अगस्त को मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में श्वेता बच्चन, चंकी पांडे, फराह खान के साथ ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आए। मलाइका की तस्वीर में अर्जुन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि बीते दिनों मलाइका अरोड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने बेटे अरहान खान और अर्जुन कपूर को लेकर ढेर सारी बातें की थीं। इस दौरान उन्होंने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को बेहद खूबसूरत बताया था। उनके इस बयान ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X