{"_id":"677661d8d968ddd85301d1bd","slug":"sanjay-khan-birthday-know-direction-of-jai-hanuman-sanjay-learned-gayatri-mantra-started-eating-satvik-food-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Khan Birthday: 'जय हनुमान' के निर्देशन के दौरान संजय खान ने सीखा गायत्री मंत्र, पूरी तरह हो गए सात्विक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Khan Birthday: 'जय हनुमान' के निर्देशन के दौरान संजय खान ने सीखा गायत्री मंत्र, पूरी तरह हो गए सात्विक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jan 2025 08:15 AM IST
सार
संजय खान ने अपने टीपू सुल्तान के किरदार के कारण काफी चर्चा में रहे। संजय खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज खास दिन पर आपको बताते हैं, उनके 'जय हनुमान' की सीरियल से जुड़े कुछ किस्से।
विज्ञापन
1 of 5
संजय खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता संजय खान को मनोरंजन जगत के साथ उनके फैंस के बीच ‘टीपू सुल्तान’ की भूमिका के लिए जाना जाता है। संजय खान ने टीपू सुल्तान की भूमिका से जितना नाम कमाया, उतना ही नाम बनाया है जय हनुमान से। संजय खान को जय हनुमान के निर्देशन के समय अपने अंदर कई बदलाव लाने पड़े थे। इस बारे में उनके सहायक रंजन सिंह ने कई बार बात की है।
2 of 5
संजय खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjaykhan03
संजय खान ने सीखा गायत्री मंत्र
संजय खान ने जय हनुमान के लिए गायत्री मंत्र भी सीखा था। उनके असिस्टेंट रंजन सिंह ने बताया कि वे जय हनुमान की शूटिंग के पहले दिन जब शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने सबको सीन बताया कि एक साधु नदी में नहाएगा और वहीं रुक कर गायत्री मंत्र का पाठ करेगा। एक सच्चे गुरु की पहचान यही कि वह अपने शिष्य से भी सीखने में परहेज नहीं करता। ऐसे में संजय खान ने भी गायत्री मंत्र सीखा था।
3 of 5
संजय खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjaykhan03
हादसे का शिकार हो गए संजय खान
टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान संजय खान मैसूर में शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके सेट पर आग लग गई, वहां मौजूद 40 लोग हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में संजय खान भी जल गए थे। उनका 65 प्रतिशत शरीर हादसे में जल गया था, इसके निशान आज भी उनके चेहरे पर मौजूद है। संजय खान को इस दौरान 73 सर्जरी से गुजरना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjaykhan03
सीरियल का हुआ खास असर
संजय खान अपने सीरियल जय हनुमान के निर्देशन के साथ ही एकदम सात्विक हो गए थे। उनके असिस्टेंट रंजन ने बताया कि जैसे हनुमान राम भक्त बने, वैसे ही संजय खान भी खुद को राम भक्त मानने लगे थे। वे बेहद सज्जन और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
विज्ञापन
5 of 5
संजय खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjaykhan03
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
संजय खान ने ‘हकीकत’, ‘दोस्ती’, ‘दस लाख’, ‘एक फूल दो माली’, ‘इंतकाम’, ‘धुंध’ और ‘मेला’, 'कुर्बानी', 'अब्दुल्ला, 'काला धंधा गोरे लोग' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।