Nikkhil Advani: निखिल आडवाणी ने किया खुलासा, क्यों हुए करण जौहर-अनिल कपूर से रिश्ते खराब
शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ से मशहूर हुए निर्देशक निखिल आडवाणी ने हाल ही में बताया कि क्यों उनके रिश्ते प्रोड्यूसर करण जौहर से खराब हुए। गोविंदा, अनिल कपूर से भी उन्होंने कई सालों तक बात नहीं की। फिल्म इंडस्ट्री के इन लोगों से अपने रिश्ते खराब होने का असल कारण भी निखिल ने साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण का प्रोडक्शन हाउस छोड़ दिया
निखिल आडवाणी इंटरव्यू में बताते हैं कि फिल्म ‘कल हो ना हो’ की रिलीज के बाद करण जौहर से झगड़ा हो गया। वह बताते हैं कि यह सब गुस्से और डाउट की वजह से हुआ।इसी चक्कर में उन्होंने करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया।
करण जौहर से अब रिश्ते बेहतर हो चुके हैं
निखिल आडवाणी का कहना है कि उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की तीन सबसे बड़ी हिट फिल्में डायरेक्ट की हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने ‘कल हो ना हो’ का निर्देशन नहीं किया है। इसी बात से परेशान होकर, निखिल और करण के बीच मनमुटाव हुआ। लेकिन अब करण के साथ उनके रिश्ते बेहतर हो चुके हैं।
शाहरुख खान से अच्छे रिश्ते
निखिल आडवाणी ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनके अजय देवगन, रोहित शेट्टी और आदित्य चोपड़ा के अलावा शाहरुख खान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। ये कभी ना टूटने वाले रिश्ते हैं।
जॉन अब्राहम से तीन साल बात नहीं की
जॉन अब्राहम के साथ अपनी दोस्ती पर भी निखिल ने बात की है। साल 2024 में निखिल आडवाणी ने उन्हें लेकर एक फिल्म ‘वेदा’ बनाई थी। निखिल, जॉन के बारे में कहते हैं, ‘तीन साल का ऐसा समय था जब लोगों ने मेरे फोन कॉल उठाना बंद कर दिया था, क्योंकि मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं। मैं और जॉन भी कुछ साल के अलग हुए। लेकिन फिर से हमने साथ काम किया, उनके साथ दोस्ती का रिश्ता बिल्कुल अलग है। जॉन के साथ फिल्म, खेल और राजनीति सब चीजों पर बात होती है। इसके अलावा मैंने 10 साल तक अनिल कपूर से बात नहीं की, गोविंदा से भी इतने ही साल बात नहीं हुई।’