फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान से लड़ते शहीद हुए ब्रिगेडियर उस्मान की बनेगी बायोपिक, पंडित नेहरू ने की थी शवयात्रा की अगुआई

Fri, 15 May 2020 08:38 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 15 May 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Khan going to make Brigadier Usman biopic who was martyred in the India-Pakistan war with son Zayed Khan
संजय खान बेटे के साथ - फोटो : ट्विटर

क्या आपको पता है कि भारतीय सेना के ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के बारे में? देश के बंटवारे के वक्त उन्हें पाकिस्तान ने अपनी सेना का मुखिया बनाने का ऑफर दिया था। पर वह अपनी मातृभूमि के साथ रहे। भारतीय फौज को उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया और शहीद हुए तो पाकिस्तानी फौज से लड़ते हुए। देश के इस सच्चे सपूत की शव यात्रा की अगुआई तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी। ब्रिगेडियन उस्मान की जीवनी पर अब एक फिल्म बनने जा रही है।

Sanjay Khan going to make Brigadier Usman biopic who was martyred in the India-Pakistan war with son Zayed Khan
ब्रिगेडियर उस्मान - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता, निर्माता और निर्देशक संजय खान अपने बेटे जायद खान को लेकर 1947-48 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हुए ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की ये बायोपिक बनाने जा रहे हैं। जायद इस फिल्म में मोहम्मद उस्मान का ही किरदार निभाएंगे जो उस समय में इंडियन आर्मी की सबसे ऊंची रैंक के अफसर थे। संजय खान इस फिल्म की पटकथा को पिछले दो साल से लिख रहे हैं और हाल ही में उन्होंने इसको पूरा भी कर लिया है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में या अगले साल शुरू होगी।

Sanjay Khan going to make Brigadier Usman biopic who was martyred in the India-Pakistan war with son Zayed Khan
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

जायद खान पिछले पांच साल से फिल्मों की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। उन्हें अंतिम बार एक छोटे बजट की ड्रामा फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में देखा गया था। वह कुछ बड़ी फिल्मों जैसे; मैं हूं ना, दस, ब्लू और तेज में कुछ बड़े कलाकारों जैसे; शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ नजर आए और अपने अभिनय से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। लेकिन, एक सोलो ब्लॉबस्टर की उनके करियर को अब भी दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Khan going to make Brigadier Usman biopic who was martyred in the India-Pakistan war with son Zayed Khan
संजय खान - फोटो : सोशल मीडिया

संजय खान का पिछले लगभग दो दशक से मनोरंजन की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं रहा है। एक अभिनेता के रूप में उनकी अंतिम फिल्म वर्ष 1986 में आई 'काला धंधा गोरे लोग' है। इस फिल्म को संजय ने खुद निर्देशित भी किया। फिल्में छोड़ने के बाद संजय टीवी से जुड़ गए और वह 1990 में आए एक धारावाहिक 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' के कर्ता धर्ता रहे। संजय ने इस शो को लिखा और निर्देशित भी किया। इसके प्रोड्यूसर और मुख्य अभिनेता भी वह खुद ही थे।

विज्ञापन
Sanjay Khan going to make Brigadier Usman biopic who was martyred in the India-Pakistan war with son Zayed Khan
ब्रिगेडियर उस्मान - फोटो : ट्विटर

ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पर बंटवारे के वक्त पाकिस्तानी नेताओं का बहुत दबाव था कि वह पाकिस्तानी सेना ज्वाइन कर लें। यहां तक कि उन्हें पाकिस्तानी आर्मी का मुखिया बनाने की भी बात कही गई। लेकिन, उस्मान ने अपनी जन्मभूमि और अपनी मातृभूमि के साथ रहने का एलान किया। अपने जन्मदिन से 12 दिन पहले मात्र 35 साल की उम्र में ब्रिगेडियर उस्मान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके कैबिनेट के सदस्यों ने ब्रिगेडियर की शव यात्रा की अगुआई की थी। अदम्य साहस और सेना का शानदार नेतृत्व करने के लिए उस्मान को भारतीय सेना के दूसरे सबसे बड़े सम्मान महावीर चक्र से पुरस्कृत किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed