कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोग तरह तरह के गेम खेलकर और टीवी देखकर अपना वक्त बिता रहे हैं। अब ट्विटर इंडिया ने टाइमपास करने के लिए एक नया गेम शुरू किया है। इसमें आपको 90 के दशक की अपनी पसंदीदा फिल्म बतानी होगी। साथ ही आप जिसकी पसंदीदा फिल्म जानना चाहते हैं उसे टैग करना होगा।
सितारों ने बताई 90 के दशक की पसंदीदा फिल्में, अक्षय कुमार की फेवरेट है 'संघर्ष'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर के इस गेम के शुरू करके सबसे पहले काजोल को टैग किया। काजोल ने बताया कि उनकी पसंदीदी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' और 'प्यार तो होना ही था' है। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन, आमिर खान, करण जौहर, तनीशा मुखर्जी और शाहरुख खान को उनकी पसंदीदा फिल्म बताने के लिए टैग किया। Love this @TwitterIndia. My favourite movies are 'Kuch Kuch Hota Hai' & 'Pyaar To Hona Hi Tha' and I’m tagging @ajaydevgn @aamir_khan @karanjohar @TanishaaMukerji @iamsrk
Tell me yours!#90slove https://t.co/ND4SMep58y
अजय देवगन ने बताया उनकी पसंदीदा फिल्म 'जख्म' है। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन को उनकी पसंदीदा फिल्म बताने के लिए टैग किया। So my most favourite film from the 90s till date is Zakhm. And I am further tagging @akshaykumar & @juniorbachchan to tell me theirs.. #90slove https://t.co/QYhEzjbDvA
अभिषेक बच्चन की पसंदीदा फिल्म 'अग्निपथ' है। उन्होंने रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम को टैग करते हुए उनकी पसंदीदा फिल्म बताने को कहा। वहीं अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी फेवरेट फिल्म 'संघर्ष' और 'अंदाज अपना अपना' है। अक्षय ने रणवीर सिंह और करण जौहर को टैग किया।
Thank you @ajaydevgn...so my favourite films from the 90s would have to be Sangharsh and Andaz Apna Apna. I’m further tagging @ranveerofficial and @karanjohar to share theirs. #90slove https://t.co/1xiH5yk7t2
रितेश देशमुख ने बताया उनकी पसंदीदा फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम आपके हैं कौन' है। उन्होंने माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और करण जौहर को आगे जवाब देने के लिए टैग किया। रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी पसंदीदा फिल्म 'जुड़वा' और 'राजा बाबू' है। उन्होंने अली अब्बास जफर और अर्जुन कपूर को टैग किया। इस तरह इस खेल का सिलसिला आगे बढ़ रहा है।
90’s is the decade that defines me ! I love everything 90’s ! From films to fashion to music to pop culture ! Two of my absolute favourite movies from the 90’s are JUDWAA & RAJA BABU ! :) I nominate @aliabbaszafar and Baba @arjunk26 to share their favourites :) #90slove https://t.co/hWKFvyEqav
ये भी पढ़ें- कभी बड़े स्टार्स को टक्कर देते थे शाइनी आहूजा, एक घटना ने तबाह कर दिया करियर