कौन हैं गंगूबाई काठियावाड़ी? जिसपर भंसाली बना रहे फिल्म, रिलीज डेट तय, आलिया लीड रोड में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म में आलिया भट्ट, गंगूबाई कठियावाड़ी का किरदार अदा करेंगी। यह फिल्म अगले साल 11 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा मिल कर रह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान खान के इंशाअल्लाह छोड़ने की बड़ी वजह प्रोजेक्ट में जयंती लाल गडा की एंट्री बताई जाती है। दरअसल जयंती लाल की सभी फिल्में जी समूह खरीदता है, जबकि सलमान की फिल्मों के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार के पास जाते हैं।
कौन है गंगूबाई कठियावाड़ी
गंगूबाई मुंबई के हीरामंडी नाम की जगह कोठा चलाती थीं। साथ ही वह देश के विभिन्न शहरों में फ्रेंचाइजी कोठे खोलने वाली वह पहली पेशेवर महिला थीं। कहा जाता है कि 60 के दशक में गंगूबाई का ऐसा दबदबा था कि कोई भी उनसे मुसीबत मोल लेने से डरता था। गंगूबाई का असल नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। वह गुजरात के काठियावाड़ से ताल्लुक रखती थीं। गंगा, गुजरात के एक समृद्ध परिवार से थीं जो मुंबई आकर हीरोइन बनना चाहती थीं। 16 साल की उम्र में ही गंगा अपने पिता के अकाउंटेंट के प्यार में पड़कर मुंबई चली आई और शादी कर ली। हालांकि कुछ दिनों बाद उनके पति ने 500 रुपये के लिए उन्हें एक कोठे पर बेच दिया। इसके बाद गंगा की जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव आए कि वह गंगा से कोठेवाली गंगूबाई बन गईं। आगे चलकर मुंबई माफिया और नेताओं तक उनकी अच्छी पहुंच हो गई। वह हमेशा सेक्स वर्कस के अधिकारों के लिए आवाज उठाती थीं।
फिल्म की कहानी एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। पहले इस फिल्म का नाम हीरामंडी रखा जाना था। फिल्म की स्क्रीप्ट पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। वहीं फिल्म के सारे गाने भी रिकॉर्ड कर लिए गए हैं और सेट्स पर भी काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि अब आधिकारिक घोषणा के बाद भंसाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने में ज्यादा देर नहीं करेंगे।
आलिया भट्ट ने हाल में मामी फिल्म फेस्टिवल में यह ख्वाहिश जताई थी कि वह हमेशा से पद्मावत जैसा कोई किरदार करना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म कलंक में उनकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अब उम्मीद है कि भंसाली की इस फिल्म से आलिया की यह तमन्ना पूरी हो जाएगी।