फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Padmaavat: दीपिका-रणवीर नहीं शाहिद कपूर ने तोड़ा 'बाहुबली' का रिकार्ड, 2 दिन में ही रचा इतिहास

Sat, 27 Jan 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali padmaavat became shahid kapoor biggest opener film
पद्मावत

फिल्म 'पद्मावत' में रावल रतन सिंह का किरदार निभाकर शाहिद कपूर ने अपनी चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज को बदल दिया है। शाहिद की एक्टिंग ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। ‌क्रिटिक्स की मानें तो इस फिल्‍म के बाद शाहिद के करियर में एक नया मोड़ आएगा।

sanjay leela bhansali padmaavat became shahid kapoor biggest opener film
पद्मावती

शाहिद पिछले 15 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। लेकिन 'पद्मावत' जैसा किरदार उन्हें अभी तक नहीं मिला है। इस फिल्म ने शाहिद कपूर के करियर में 100 करोड़ का सूखा खत्म कर दिया है। फिल्म रिलीज हुए 2 दिन हुए हैं और 50 करोड़ की कमाई कर ली है।



 

sanjay leela bhansali padmaavat became shahid kapoor biggest opener film
पद्मावत

'पद्मावत' शाहिद की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनने वाली है। फिल्म के दो दिन की कमाई ने ही बता दिया है कि ये सुपरहिट होगी। फिल्म पद्मावत ने अपने पहले दिन देशभर में 19 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन 32 करोड़ की कमाई हुई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali padmaavat became shahid kapoor biggest opener film
पद्मावत

ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो आने वाली दिनों में यह फिल्म और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करायेगी। अपना पहला वीकेंड खत्म करते-करते यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर के साथ शाहिद की भी किस्मत चमक गई है।

विज्ञापन
sanjay leela bhansali padmaavat became shahid kapoor biggest opener film
पद्मावत

करीब 250 करोड़ रुपए में बनी 'पद्मावत' के डिजिटल राइट्स फिल्म मेकर्स ने 25 करोड़ में बेचे हैं जबकि सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह कुल कमाई मिलाकर फिल्म अपने बजट से ज्यादा यानी 206 करोड़ कमा चुकी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed