विवादित फिल्म 'पद्मावती' अब एक नए नाम के साथ और नई तारीख पर रिलीज होगी। फिल्म का नाम अब आधिकारिक रुप से 'पद्मावत' कर दिया गया है। सीबीएफसी के आदेश के बाद इसका नाम बदला गया है।
नए नाम और नई तारीख पर रिलीज होगी 'पद्मावती', 25 जनवरी के धोखे में ना रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मेकर्स ने फेसबुक पर 'पद्मावती' के वैरिफाइड अकाउंट का नाम बदलकर अब 'पद्मावत' कर दिया है। बता दें कि, फिल्म के विवादों में घिरने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसके नाम में बदलाव करने को कहा था हालांकि नाम बदलने के बाद भी फिल्म से विवादों के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे।

फिल्म का नाम तो बदल दिया गया है, लेकिन रिलीज तारीख अभी भी तय नहीं हो पा रही है। हालांकि हमने पहले आपको 25 जनवरी की तारीख बताई थी लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। दरअसल, वायकॉम 18 ने इस बारे में बात करने पर रिलीज डेट को लेकर कोई कंफर्म डेट नहीं बताई है। 25 जनवरी को ही अक्षय कुमार की 'पैडमैन' भी रिलीज होने जा रही है तो ऐसे में माना जा रहा है 'पद्मावती' के निर्माता फिल्म को 26 जनवरी के दिन रिलीज कर सकते हैं।
राजपूत करणी सेना अभी भी फिल्म को लेकर लगातार अपना विरोध दर्ज करा रही है। राजपूत करणी सेना का कहना है कि फिल्म मेकर्स फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' करके हमें सिर्फ मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में 'पद्मावती' का जो अपमान किया गया है, वो सिर्फ फिल्म का नाम बदलने से वापस नहीं होगा। इतना ही नहीं राजपूत करणी सेना दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फिल्म पर पूर्ण बैन की मांग कर रही हैं।
राजपूत करणी सेना ने सेंसर बोर्ड की नियत पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि ‘सेंसर बोर्ड ने इतिहासकारों का नाम लेकर हमें गुमराह करने की कोशिश की है। सेंसर बोर्ड ने शुरूआत में कहा था कि रिव्यू पैनल में 9 इतिहासकार होंगे लेकिन आखिर में केवल 3 ही इतिहासकारों को जगह दी गई। इससे पता चलता है कि हमारा सेंसर बोर्ड समाज और हमारी भावनाओं की कितनी चिंता करता है?’।