{"_id":"5a717f164f1c1b8e238b5cab","slug":"sanjay-leela-bhansali-reacts-on-padmaavat-film-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज के बाद 'पद्मावत' विवाद पर पहली बार कुछ ऐसा बोले भंसाली, भड़क सकती है करणी सेना ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज के बाद 'पद्मावत' विवाद पर पहली बार कुछ ऐसा बोले भंसाली, भड़क सकती है करणी सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरदस्त विरोध के बावजूद 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है और जमकर कमाई कर रही हैं। इस फिल्म ने महज 5 दिन में 143 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि कई जगहों पर इस फिल्म का विरोध अभी भी जारी है इसी बीच संजय लीला भंसाली ने जारी प्रदर्शन को बेतुका बताया है।
Sanjay leela bhansali
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने पीटीआई से बात करते हुए जारी विवाद पर अपनी राय रखी। भंसाली ने कहा - 'फिल्म की रिलीज के बाद उनती खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म का रिस्पांस उस व्यथा का जवाब है जिससे हम सभी लोग गुजरे हैं। हम लोगों ने बार बार कहा कि इस फिल्म मे ऐसा कुछ भी गलत नहीं है। इस दौरान मैंने महसूस किया कि आगे बढ़ने और इससे लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है ऐसी फिल्म बनाना जो आपके दिमाग में हो।'
sanjay leela bhansali padmavati
जब भंसाली से दीपिका और उन्हें मिलने वाली धमिकयों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा - 'सारे प्रदर्शन तर्कहीन और विवेकहीन थे। यह प्रदर्शन इतना उग्र हो गया था कि लोग हाथ में तलवार लिए खुलेआम टेलीविजन पर बैठे धमकी दे रहे थे। अगर मैं हर चैनल पर जाकर भी कहता कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है तो भी मेरी बात को नहीं सुना जाता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat
हालांकि चार राज्यों में बैन होने के बाद भी फिल्म के अच्छे रिस्पांस को लेकर भंसाली से बात की तो उन्होंने कहा - 'ओपनिंग को देखकर लगा था कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। मैं दिल से जानता हूं कि यह बहुत खूबसूरत फिल्म हैं। फिल्म को पूरा करने से लेकर सेंसर बोर्ड से इजाजत मिलने और थियेटरों तक पहुंचाने तक एक टफ प्रक्रिया रही। यह मेरे जीवन की सबसे ज्यादा मुश्किलों से भरी रिलीज रही।'
विज्ञापन
PADMAAVATI
इसके साथ ही भंसाली ने कहा- 'बहुत सारे राजपूतों ने यह फिल्म देखी और वह यही कह रहे हैं कि यह हमारा गुणगान हैं। इस फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है।' आपको बता दें 'पद्मावत' की रिलीज को लेकर जोर शोर प्रदर्शन किया गया। यहां तक की सिनेमाघरों में भी तोड़ फोड़ की गई।