{"_id":"5d3a66578ebc3e6c926ac8ba","slug":"sanjay-leela-bhansali-search-a-new-heroine-for-love-triangle-in-inshallah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान और आलिया की फिल्म में एक और हीरोइन, 'इंशाअल्लाह' की कहानी में होगा प्रेम त्रिकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान और आलिया की फिल्म में एक और हीरोइन, 'इंशाअल्लाह' की कहानी में होगा प्रेम त्रिकोण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Salman Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म पद्मावत के बाद अपनी अगली फिल्म 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग के लिए विदेश की चंद बेहतरीन जगहें देख चुके निर्देशक संजय लीला भंसाली अब एक खूबसूरत चेहरे की तलाश मुंबई में कर रहे हैं। इस चेहरे में फिट होने के लिए विदेशी सुंदरी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की तमाम कोशिशें बेकार हो चुकी हैं और अब भंसाली को तलाश है एक ऐसी हीरोइन की जो उनकी अगली फिल्म इंशाअल्लाह में प्रेम की तीसरा कोण बन सके।
2 of 5
Sanjay Leela Bhansali
संजय लीला भंसाली की प्रेम कहानियों वाली फिल्मों में से 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद तकरीबन हर प्रेम कहानी में उन्होंने प्रेम त्रिकोण पर जरूर काम किया है। फिल्म इंशाअल्लाह की यूनिट से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार भी भंसाली फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट के अलावा एक ऐसे चेहरे को लेना चाहते हैं जिसकी वजह से कहानी में नया मोड़ आता है।
3 of 5
Sanjay leela bhansali
अभी तक इंशाअल्लाह सिर्फ एक बिजनेसमैन और एक कलाकार की प्रेम कहानी के रूप में ही सामने आई है लेकिन फिल्म के इस नए एंगल की सुगबुगाहट ने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है। पिछले कुछ दिनों से भंसाली प्रोडक्शंस में तमाम हीरोइनों की चहलकदमी शुरू होने के बाद ही फिल्म में ये तीसरे लीड कलाकार की चर्चाएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay leela bhansali padmavati
इस बारे में भंसाली जल्द ही स्थिति स्पष्ट करेंगे, ऐसा उनके करीबी लोगों का मानना है। फिल्म जानकारों का तो तक कहना है कि यह फिल्म 2020 के शुरुआती महीनों में बनना शुरू हो जाएगी। सलमान और संजय करीब 20 साल बाद फिर से काम करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Aishwarya Rai, salman khan
भंसाली ने साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई थी, जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सलमान साल 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।