'पद्मावती' विवाद को लेकर फिल्म की कास्ट और मेकर्स काफी परेशान हैं। फिल्म की रिलीज तो पहले ही टल गई है, साथ ही सेंसर बोर्ड ने भी अभी स्क्रीनिंग नहीं की है। इस वजह से नई रिलीज डेट भी फाइनल नहीं हो पाई है।
पद्मावती रिलीज की टेंशन के साथ संजय लीला भंसाली ने छोड़ा मुंबई, आज दे सकते हैं गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं राजपूत भी फिल्म रिलीज के खिलाफ हैं और तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। यहां तक कि कुछ राज्यों में तो फिल्म बैन हो गई है। आज संजय लीला भंसाली संसद में पेश होंगे। इससे एक उम्मीद जताई जा रही है कि शायद फिल्म रिलीज का रास्ता साफ हो जाए।
पढ़ें- Bigg Boss 11: हिना खान ने साक्षी तंवर को कहा था बदसूरत, गौहर खान बोलीं- 'तमीज तो सीखी नहीं'
आज सुबह ही संजय लीला भंसाली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पुलिस सिक्योरिटी के बीच भंसाली ने शहर छोड़ा। हो सकता है भंसाली संसदीय पैनल के सामने पेश होने के लिए निकले हों। उनके चेहरे पर फिल्म रिलीज ना होने की बेचैनी साफ देखी जा सकती थी।
पढ़ें- 10 साल डेट करने के बाद टीवी के 'कृष्ण' ने गर्लफ्रेंड से की शादी, कभी शूटिंग के दौरान लेता था ड्रग्स
भंसाली ने इस फिल्म की कहानी पर करीब 10 साल मेहनत की। अब जब फिल्म रिलीज होने का समय आया तो बवाल मच गया। हो सकता है आज संसद में पेश होने के बाद ये मामला सुलझ जाए।
बता दें कि इस बवाल पर दीपिका ने कहा था, 'फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता।' फिल्म की रिलीज डेट टलने के बावजूद दीपिका लगातार प्रमोशन में लगी हैं। वहीं रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने इस पर चुप्पी साध रखी है।