{"_id":"698a9b25f969a97a190cdc6f","slug":"sanjay-mishra-starring-vadh-2-to-mardaani-3-and-border-2-box-office-collection-which-film-earn-more-2026-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंडे टेस्ट में दमखम नहीं दिखा सकी ‘वध 2’, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का क्या रहा हाल? जानें कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंडे टेस्ट में दमखम नहीं दिखा सकी ‘वध 2’, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का क्या रहा हाल? जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:14 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों ‘वध 2’, ‘भाबी जी घर पर हैं’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। जानिए, सोमवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हालिया रिलीज फिल्म ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं। वहीं कई हफ्तों से ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में मौजूद हैं। क्या बॉक्स ऑफिस के मंडे टेस्ट में यह फिल्में पास हुईं? अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकी। जानिए, मंडे बॉक्स ऑफिस ऑफिस रिपोर्ट?
2 of 5
फिल्म 'वध 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सोमवार को ‘वध 2’ ने की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने 31 लाख रुपये कमाए थे। वहीं रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई थी। लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.66 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
3 of 5
फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं'
- फोटो : इंस्टाग्राम@Shubhangi Atre
‘भाबी जी घर पर हैं’ का खेल हुआ खत्म
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ की कमाई भी सोमवार को लाखों में सिमट कर रह गई। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 15 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को फिल्म ने 32 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1.02 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मर्दानी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
‘मर्दानी 3’ ने ग्यारहवें दिन कितना कमाया?
फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने ग्यारहवें दिन यानी सोमवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि दसवें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 37.05 करोड़ रुपये हो चुका है। रानी मुखर्जी की यह फिल्म वीकएंड पर तो अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। लेकिन सोमवार को इसके कलेक्शन में भी गिरावट दिखी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'बॉर्डर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘बॉर्डर 2’ के लिए कैसा रहा सोमवार?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में 18 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इसने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि रविवार को यह फिल्म 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 311.60 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म काे लेकर दर्शकों के बीच अब भी क्रेज बरकरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।