फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DFO: संजय सिंह हत्याकांड पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू, मनोरंजन के लिए लगेगा सिनेमैटिक लिबर्टी का तड़का

Sun, 30 Jul 2023 01:13 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 30 Jul 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh Murder Case Bhojpuri film shooting begins Cinematic Liberty will be used for entertainment
फिल्म 'डीएफओ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम बहुचर्चित हत्याकांड पर भोजपुरी फिल्म 'डीएफओ' की शूटिंग इन दिनों बिहार के रोहतास जिले में चल रही है। बिहार का रोहतास जिला एक समय में नक्सल से प्रभावित क्षेत्र माना जाता था और साल 2002 में कुछ नक्सलियों ने वहां तैनात डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफीसर (डीएफओ) संजय सिंह की हत्या कर दी थी। यह फिल्म इसी घटना से प्रेरित बताई जा रही हैं, हालांकि फिल्म बनाने वालों का कहना है कि ये एक काल्पनिक कहानी है।

Sanjay Singh Murder Case Bhojpuri film shooting begins Cinematic Liberty will be used for entertainment
फिल्म 'डीएफओ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'डीएफओ' में अभिनेता यश कुमार मिश्रा एक ऐसे डीएफओ की भूमिका निभा रहे हैं जिसकी पोस्टिंग  बिहार के नक्सलवाद प्रभावित रोहतास में होती है। पहाड़ी और बीहड़ इलाकों से घिरे इस क्षेत्र को नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता रहा है। यहां आने के बाद किस तरह से उनका सामना नक्सलियों से होता है, इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

Sanjay Singh Murder Case Bhojpuri film shooting begins Cinematic Liberty will be used for entertainment
फिल्म 'डीएफओ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में डीएफओ की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश कुमार मिश्रा का मानना है कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक  कहानी पर आधारित है। यश कुमार मिश्रा कहते हैं, 'यह फिल्म एक काल्पनिक घटना पर आधारित फिल्म है, जिसकी कहानी बेहद नायाब और मनोरंजक है। इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अहम है और मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित भी हूं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और मैं कोशिश करूंगा कि फिल्म की कहानी के साथ न्याय करते हुए दर्शकों को एक असाधारण मनोरंजन वाली फिल्म दे सकूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh Murder Case Bhojpuri film shooting begins Cinematic Liberty will be used for entertainment
फिल्म 'डीएफओ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'डीएफओ' का निर्देशन कर रहे अजय सिंह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि इस फिल्म की कहानी रोहतास ही नहीं, पूरे भोजपुरिया समाज को अपने साथ जोड़ेगी। इस फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना तय है कि फिल्म की कहानी काफी अलग होगी।  एक समय में रोहतास जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। अभी इस तरह की घटनाएं यहां पर नहीं होती। लेकिन हमारी फिल्म की कहानी उस दौर की है, जब यहां पर नक्सलियों का खौफ हुआ करता था।'

यह भी पढ़ें: बाल्की को फिर मिला ब्रांड बच्चन का सहारा, ‘ड्रीमगर्ल 2’ और ‘गदर 2’ के बीच तय हुई रिलीज की ये तारीख

विज्ञापन
Sanjay Singh Murder Case Bhojpuri film shooting begins Cinematic Liberty will be used for entertainment
फिल्म 'डीएफओ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'डीएफओ' में यश कुमार मिश्रा, फलक खान,देव सिंह, सोनू पांडे, पूजा गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, पूजा पांडे, वीरेंद्र झा, अभिषेक सिंह, साइना और हमीद राज की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है और इस बात की भी जानकारी नहीं मिली है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या फिर इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: शादी के 18 साल बाद पत्नी नताशा से रिश्ता तोड़ने जा रहे हैं फरदीन खान, लेने जा रहे हैं तलाक!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed