{"_id":"5fa4b97943a5e25c4e104b29","slug":"sanjeev-kumar-death-anniversary-here-love-story-with-hema-malini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब हेमा मालिनी ने ठुकरा दिया था संजीव कुमार का प्रपोजल, अभिनेता ने अकेले ही गुजार दी पूरी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब हेमा मालिनी ने ठुकरा दिया था संजीव कुमार का प्रपोजल, अभिनेता ने अकेले ही गुजार दी पूरी जिंदगी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता संजीव कुमार की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में होती है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि संजीव कुमार का असली नाम हरिभाई जरीवाला था। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। संजीव कुमार ने काफी समय गुजराती नाटक और थियेटर में भी काम किया। फिल्मों में उनका करियर फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से शुरू हुआ जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। छह नवंबर 1985 को संजीव कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। तो चलिए इस मौके पर बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : फाइल
संजीव कुमार उन कलाकारों में से थे जो हमेशा करियर में प्रयोग करते रहते थे। उस दौर में जब बाकी अभिनेता अपने से बड़े उम्र के किरदार नहीं करना चाहते थे तब संजीव कुमार इससे भी बिल्कुल नहीं हिचके। थियेटर करने के दौरान भी उन्होंने उम्र के कई पड़ावों को स्टेज पर उतारा।
3 of 5
संजीव कुमार
- फोटो : फाइल
शुरुआत में संजीव कुमार ने 'राजा और रंक', 'बचपन', 'शिकार' सहित कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलौना' में संजीव कुमार के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया। फिल्म सुपरहिट रही और संजीव कुमार को सभी ने नोटिस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजीव कुमार और सुचित्रा सेन
- फोटो : फिल्म आंधी
संजीव कुमार का नाम अभिनेत्री विजेता पंडित की बहन सुलक्षणा पंडित, सुचित्रा सेन और हेमा मालिनी के साथ जुड़ा। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने बताया था कि 'जिन महिलाओं के साथ संजीव कुमार का अफेयर रहा उन पर वे बहुत शक किया करते थे। उन्हें लगता था कि वे उनके पैसों से प्यार करती हैं। शायद इसी सोच के चलते उनकी शादी नहीं हो पाई।'
विज्ञापन
5 of 5
संजीव कुमार, हेमा मालिनी
- फोटो : फाइल
संजीव कुमार और हेमा मालिनी का नाम उन दिनों खूब सुर्खियों में रहा। संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को प्रपोज किया था और हेमा भी उन्हें पसंद करती थीं। इसी बीच 'ड्रीम गर्ल' की जिंदगी में धर्मेंद्र आए और उन्होंने धर्मेंद्र से शादी का फैसला किया। हेमा मालिनी के ठुकराने के बाद संजीव कुमार ज्यादा शराब पीने लगे थे। उसके बाद उन्होंने शादी नहीं की और सारी जिंदगी अकेले ही गुजार दी। संजीव कुमार को बचपन से ही दिल की बीमारी (कंजेनाइटल हार्ट कंडीशन) थी। महज 47 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।