{"_id":"60df39c78ebc3eb44277cdf6","slug":"sanjjanaa-galrani-wrote-heartwarming-note-for-husband-on-national-doctors-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स डे: संजना गलरानी ने पति के लिए लिखा यह खास नोट, सैंडलवुड ड्रग केस में आया था नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डॉक्टर्स डे: संजना गलरानी ने पति के लिए लिखा यह खास नोट, सैंडलवुड ड्रग केस में आया था नाम
साउथ की मशहूर अभिनेत्री संजना गलरानी हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़' में नजर आई थीं। इसके बाद वह हिंदी रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी नजर आई थीं। पारस छाबड़ा संग शादी के बंधन में बंधने के लिए संजना ने इस शो में कदम रखा था। इसी बीच संजना अपनी रियल शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, संजना गलरानी ने डॉ. अजीज पाशा संग सात फेरे ले लिए हैं। संजना के पति एक सर्जन हैं।
याद दिला दें कि सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में संजना गलरानी का नाम आया था। अब संजना अपनी शादी को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। संजना गलरानी की पारंपरिक आउटफिट में पति संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस की हिरासत में आने के बाद संजना ने बताया था कि उन्होंने अजीज संग सगाई कर ली है, लेकिन अभी शादी नहीं की है। नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर संजना गलरानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है और खुद को 'डॉक्टर की पत्नी' बताया है।
यही नहीं एक बातचीत के दौरान संजना ने कहा, "मई के महीने में हमने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स साइन किए। बहुत कम लोग हमारी शादी में शामिल हुए थे। केवल परिवार की मौजूदगी ही दर्ज की गई थी। इस साल हम बड़ी सेरेमनी ऑर्गेनाइज करना प्लान कर रहे हैं। दुनिया के सामने ऑफिशियल हम इस तरह करेंगे, लेकिन कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण चीजें अभी प्लान नहीं हो पाई हैं। हमने शादी को सीक्रेट नहीं रखा, हां बताना भी ठीक नहीं समझा।"
3 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
संजना गलरानी ने आगे कहा कि 'हमने कोई भी ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं किया। हमने शादी में खर्च होने वाला पैसा दान किया है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के टैक्नीशियन खराब स्थिति में थे तो मैंने पैसे उन्हें दान किए हैं। अजीज ने भी मेरे इस फैसले में मेरा साथ दिया। मैं अमीर लोगों को बिरयानी खिलाने में नहीं, बल्कि उन लोगों को दान देने में भरोसा रखती हूं, जिन्हें सच में इसकी जरूरत है। उस एक प्लेट बिरयानी के खर्च में लोगों का पांच दिन का राशन आ गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
संजना ने आखिर में कहा कि मैंने साल 2018 में अपना धर्म बदला था। शादी नहीं थी वह, केवल धर्म परिवर्तन था। मैं 16 साल की उम्र से अजीज को जानती हूं। मेरे लिए उनके साथ शादी करना कोई मुश्किल निर्णय नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
संजना गलरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कुछ सालों पहले संजना ने अपना नाम बदलकर माहिरा रख लिया था। दस्तावेज में संजना का नाम अर्चना मनोहर गलरानी लिखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्म परिवर्तन से पहले यही उनका असली नाम था। संजना ने साल 2006 में फिल्म Ganda Hendathi के साथ कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद संजना ने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।