फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' की रिलीज के 4 दिन बाद इस सीन पर मचा सियासी बवाल, सेंसर बोर्ड पर उठे सवाल

Tue, 03 Jul 2018 07:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
sanju controversial scene of politician
SANJU

संजय दत्त ने अपनी बायोपिक 'संजू' में खुद को बेकसूर और मासूम बताते हुए मीडियो को तो निशाने पर लिया है देश के एक बड़े राजनेता को भी अपमानित किया है। यह वरिष्ठ तथा सम्मानित नेता अब राजनीति में नहीं हैं और ऐसा लगता है कि उनकी पार्टी को भी उनके मान-अपमान की चिंता नहीं रह गई है। 


 

sanju controversial scene of politician
sanju
नेता के उठने-बैठने-चलने और बोलने के अंदाज से साफ पता चलता है कि वह कौन हैं और किस तरह से निर्देशक राजू हिरानी ने उनकी छवि को धक्का पहुंचाने की कोशिश की है। अंजन श्रीवास्तव ने इन ओजस्वी वक्ता और कवि नेता की भूमिका निभाई है। 

 
sanju controversial scene of politician
SANJU
'संजू' में दिखाया गया है कि संजय दत्त अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस की गिरफ्त से लौटने के बाद इन नेता से मिलते हैं और खुद को बेकसूर बताते हैं। संजू उनसे मदद चाहता है। वह नेता उसकी बात सुन रहे हैं। इसके बाद वॉइस ओवर में संजू की आवाज उभरती है कि हमें अभी तक नहीं पता कि वह वह मेरी बात सुनते हुए सचमुच सो गए थे या सोने का नाटक कर रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju controversial scene of politician
sanju
राजनीति को थोड़ा भी जानने-समझने वाले यह दृश्य देखते ही जान जाते हैं कि हिरानी का इशारा किसकी तरफ है। इन बड़े नेता के अपमान पर उनकी पार्टी खामोशी साधे हुए है। वहीं सेंसर बोर्ड पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे उसने इन बड़े नेता का अपमान होने दिया। 

 
विज्ञापन
sanju controversial scene of politician
प्रसून जोशी
सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ने इस मुद्दे पर मीडया में कहा है कि हम सब जानते हैं कि किस बड़े राजनेता को दिखाया गया है। हम इस पर सवाल उठाते या हल्ला मचाते तो वह नाम सार्वजनिक हो जाता। फिल्म की टीम तो इंकार करती ही राजनेता के लोगों का भी बयान आ जाता कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्हें पर्दे पर नहीं दिखाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed