रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' इस साल की मच अवेटेड फिल्म में से एक है। अभी तक फिल्म के ट्रेलर से लेकर कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। जिन्हें दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म क्रिटिक हो या रणबीर के फैन सभी संजय दत्त की इस बायोपिक की तारीफें करते नहीं थक रहे। यही नहीं फिल्म के एक-एक किरदार के लुक से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक सभी पर खासी मेहनत की गई है।
SANJU: संजय दत्त से 9 साल छोटी हैं उनकी 'मां', खुद को इतना बदल डाला फर्क करना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर में रणबीर की एक्टिंग की तो सभी तारीफें कर ही रहे हैं वहीं फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाने के लिए मनीषा कोइराला ने भी कड़ी मेहनत की है। मनीषा कोइराला के अभी तक कई पोस्टर्स जारी किए जा चुके हैं जिसमें वो हूबहू नरगिस जैसी नजर आ रही हैं।
हाल ही में फिल्म का एक गाना 'कर हर मैदान फतेह' जारी किया गया। जिसमें नरगिस बेटे संजय दत्त को नशे की लत छोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। मनीषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उनका बदला हुआ लुक नजर आ रहा है।
एक तस्वीर शेयर करते हुए मनीषा कोइराला ने लिखा, 'अलग-अलग कई लुक... यहां कुछ आपके लिए है... जो नया लुक क्रिएट करने की कोशिश की जा रही है उसकी एक झलक... कई नई हेयर स्टाइल अपनाने की कोशिश।'
A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on
बता दें कि 'संजू' सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज होगी। मनीषा कोइराला के अलावा फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल और सोनम कपूर लीड रोल में है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद जहां दर्शकों को रणबीर कपूर की एक्टिंग जबरदस्त लग रही है तो वहीं बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज का कहना है कि रणबीर ने संजू के किरदार के साथ न्याय नहीं किया।