{"_id":"5b2b4b064f1c1bb26e8b91a8","slug":"sanju-sanjay-dutt-revealed-how-he-decided-to-kick-the-habit-of-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के खुलासे: ड्रग्स की लत से इतने जहरीले हो गए थे संजय दत्त, काट लेने भर से चली जाती थी जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के खुलासे: ड्रग्स की लत से इतने जहरीले हो गए थे संजय दत्त, काट लेने भर से चली जाती थी जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'संजू' की की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। अब तक 'संजू' के 3 गाने रिलीज किए जा चुके हैं और हर दिन फिल्म को लेकर नए खुलासे होते हैं। कई मौकों पर संजय दत्त ने अपने इस बुरे समय को खुद बयां किया है।
sanjay dutt
नया खुलासा संजय दत्त ने एक शो के दौरान किया है। दरअसल संजय दत्त कलर्स के शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में आए थे तो उन्होंने बताया कि जिस दौर में वह ड्रग लिया करते थे और ड्रग की गिरफ्त में पूरी तरह से थे, उस वक्त जब उन्हें रात में मच्छर भी काटते थे तो वह उनका खून पीकर मर जाते थे।
Sanjay dutt
यह देख कर संजू को इस बात का एहसास हुआ था कि वह किस तरह के हालात में पहुंच चुके हैं और उनके शरीर में कितना ड्रग जा चुका है। वहीं उन्होंने अपने जेल के दिनों को याद करके बताया कि वहां रमजान में मुस्लिम कैदियों को गरम चाय मिलती है तो वह हिन्दू कैदियों को भी उठा कर गरम चाय पिलाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt
संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वह काफी नशा करके आए और अपने रूम में सो गए थे। जब वह सो कर उठे तो अपने नौकर से खाना मांगा। संजू बाबा के खाना मांगते ही उनका नौकर फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन
sanju
जब संजय दत्त ने अपने नौकर से पूछा कि तुम रो क्यो रहे हो तो उसने कहा-दो दिन के बाद तो आपने खाना मांगा है तो संजू ने उनसे कहा कि अरे मैं तो कल रात को ही आया था। तो संजू बाबा को उस नौकर ने बताया था कि उनको होश नहीं है, लेकिन वो दो दिन के बाद जागे हैं। उस दिन से संजय दत्त ने सोच लिया कि वह अब कभी भी ड्रग्स नहीं लेंगे। बता दें संजय दत्त करीब 9 साल तक ड्रग्स की लत से जूझते रहे।