{"_id":"5b2b474f4f1c1bfd6e8b8ec8","slug":"ranbir-kapoor-along-with-alia-bhatt-spotted-late-night-sanjay-dutt-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलेआम रिश्ते को कबूलने के बाद आलिया के साथ स्पॉट हुए रणबीर कपूर, तस्वीरों में फिर दिखी मोहब्बत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलेआम रिश्ते को कबूलने के बाद आलिया के साथ स्पॉट हुए रणबीर कपूर, तस्वीरों में फिर दिखी मोहब्बत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Ranbir and Alia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेटिंग की खबरों ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है। हालांकि बातों-बातों में यह दोनों स्टार्स अपनी नजदीकियों को खुलेआम स्वीकार भी कर चुके हैं। रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में जुटे हैं लेकिन इस बीच भी उन्हें आलिया का ख्याल है। हाल ही में यह दोनों लवबर्ड संजय दत्त के घर के बाहर नजर आए।
Alia Bhatt
यह ऐसा पहला मौका नहीं था जब रणबीर और आलिया एक साथ एक गाड़ी में स्पॉट हुए हो। इससे पहले यह दोनों स्टार महबूब स्टूडियो से बाहर जाते हुए भी दिखे थे। रणबीर-आलिया के अफेयर की खबरों के बीच रणबीर की फिल्म 'संजू' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच रणबीर, आलिया के साथ संजय दत्त से मिलने गए।
Ranbir Alia
'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित फिल्म है। रणबीर चाहते थे कि वह 'संजू' के रिलीज से पहले संजय दत्त से मिले जिस वजह से वह कथित गर्लफ्रेंड आलिया के साथ देर रात उनके घर पहुंचे थे। इस मौके पर आलिया ने लाल रंग का टॉप पहना हुआ था तो वहीं रणबीर ने शर्ट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt
बीते कुछ वक्त से आलिया और रणबीर के परिवार का मेलजोल एक दूसरे के साथ काफी बढ़ गया है। यहां तक कि पिछले हफ्ते आलिया रणबीर के परिवार के साथ रेस्टोरेंट के बाहर दिखी थीं। आलिया के साथ रणबीर, नीतू कपूर , रिद्धिमा और समायरा भी थीं। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि आलिया-रणबीर साल 2020 में शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Ranbir and Alia
आलिया और रणबीर पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में रणबीर के एक इंटरव्यू ने मानो इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि ये सबकुछ अभी नया है । इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी ।