फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म के फ्लॉप होने से कंगाल हो गए थे रणबीर कपूर, खुद बोले- 'मैं बता नहीं सकता कि उस वक्त...'

Thu, 21 Jun 2018 12:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor speak up about jagga jasoos failure
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जो किसी भी तरह का रोल आसानी से निभा जाते हैं । उनकी आंखों की कशिश उन्हें भीड़ से अलग करती है । इतने टैलेंटेड होने के बावजूद रणबीर कपूर की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप जा रही थीं । 

ranbir kapoor speak up about jagga jasoos failure
रणबीर कपूर

उनकी पिछली फिल्म 'जग्गा जासूस' भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी । रणबीर इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे । फिल्म फ्लॉप होने के बाद रणबीर को तगड़ा झटका लगा था । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने 'जग्गा जासूस' की असफलता के बारे में बताया कि वो इसके बाद कंगाल हो गए थे ।

ranbir kapoor speak up about jagga jasoos failure
रणबीर कपूर

उन्होंने कहा, 'जग्गा जासूस' के फ्लॉप होने से मैं काफी दुखी हुआ था । साथ ही मेरे बैंक अकाउंट में भी सब खत्म हो गया था । मैं आपको शायद बता भी नहीं सकता । ये एक बहुत सिंपल रोल था । लेकिन इस फिल्म के बनने में बहुत मुश्किलें आईं । जो देखने में आसान लग रहा था वो उतना था नहीं ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor speak up about jagga jasoos failure
रणबीर कपूर

'शायद हमने इस फिल्म पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे दिया । यह एक जासूसी वाली फिल्म थी । साथ ही म्यूजिकल भी थी । मैं एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहा था जो हकलाता है । जब मैंने बर्फी में काम किया था तो मैं बहुत खुश था । उसमें मेरा एक भी डायलॉग नहीं था ।'

विज्ञापन
ranbir kapoor speak up about jagga jasoos failure
रणबीर कपूर

'मुझे उसमें डायलॉग याद करने की जरूरत नहीं थी । वहीं इस फिल्म में मुझे इस तरह डालयॉग बोलने थे जो लोगों को इरिटेट ना करें । साथ ही डायलॉग भी म्यूजिकल थे । शायद ये सब दर्शकों के लिए नया था । इसीलिए उन्होंने फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed