फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सिंगल नहीं रहना चाहती हैं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- अगर आप में है वो क्वालिटी तो फोन करें

Mon, 03 May 2021 08:33 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 03 May 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Sanya Malhotra Ready To Marry Anyone Says If You’re The One Call Me
सान्या मल्होत्रा

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने बेहद ही कम समय में अपनी खास पहचान बना ली है। सान्या मल्होत्रा की आखिरी फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसमें दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था। लेकिन अभी सान्या अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए।

Sanya Malhotra Ready To Marry Anyone Says If You’re The One Call Me
सान्या मल्होत्रा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सान्या मल्होत्रा ने अपनी शादी और कई चीजों पर बातें कीं। उन्होंने बताया कि वह सिंगल हैं और शादी के लिए भी तैयार हैं। सान्या ने कहा कि, 'ये बहुत ही पर्सनल सवाल है, ईमानदारी से बताऊं तो मुझे नहीं पता। मैं सिंगल हूं और शादी के लिए तैयार हूं। मैं हमेशा अपने दोस्तों से इस बारे में पूछती रहती हूं और वह मुझसे कहते हैं कि तुम्हें खुद को इससे बाहर लाना होगा और मुझे ये बिल्कुल समझ नहीं आता है।' हालांकि, सान्या ने ये बात मजाक में कही थी। 

Sanya Malhotra Ready To Marry Anyone Says If You’re The One Call Me
सान्या मल्होत्रा

शादी के लिए पार्टनर में सान्या क्या देखती हैं, इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि, 'वह एक अच्छा इंसान होना चाहिए, मानसिक और आध्यात्मिक रुप से जागृत होना चाहिए और अगर हमारी एक सी मेंटैलिटी होगी तो मैं उस चीज की बहुत सराहना करुंगी। जो लोग भी ये पढ़ रहे हैं अगर आप उन में से एक हैं तो मुझे फोन करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanya Malhotra Ready To Marry Anyone Says If You’re The One Call Me
सान्या मल्होत्रा

सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक मिडिल क्लास परिवार की इमोशनल कहानी है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा ने एक विधवा महिला का किरदार निभाया था। सान्या के अलावा फिल्म में सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा, आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, शीबा चड्ढा लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Sanya Malhotra Ready To Marry Anyone Says If You’re The One Call Me
सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख

सान्या मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2016 में फिल्म 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उन्होंने पहलवान बबीता कुमारी का किरदार निभाया था। इसके बाद सान्या ने फिल्म 'बधाई हो', 'फोटोग्राफ', 'शकुंतला देवी' और 'लूडो' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता। सान्या मल्होत्रा इन दिनों भी अपने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed