{"_id":"656f08b10d1e2d88b805e829","slug":"sanya-malhotra-sam-bahadur-actress-breaks-down-recalling-horrifying-delhi-metro-eve-teasing-incident-2023-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanya Malhotra: कॉलेज के दिनों में हुई छेड़छाड़ को याद कर भावुक हुईं सान्या, दिल्ली मेट्रो में हुई थी घटना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanya Malhotra: कॉलेज के दिनों में हुई छेड़छाड़ को याद कर भावुक हुईं सान्या, दिल्ली मेट्रो में हुई थी घटना
यह साल सान्या मल्होत्रा के लिए बहुत खास रहा है। 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने 2023 में जहां एक तरफ शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में अपने काम से लोगों का दिल जीता, वहीं दूसरी तरफ वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए चर्चाओं में हैं। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' में सान्या मल्होत्रा, विक्की कौशल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इस बीच अब सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उनके साथ हुई छेड़खानी की अप्रिय घटना के बारे में बताती नजर आ रही हैं।
2 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सैम बहादुर' को समीक्षकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया का आनंद ले रही हैं। फिल्म में वह सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल की पत्नी सिलू की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री को उनकी इस भूमिका के लिए हर तरफ से प्यार और सराहना मिल रही है और इसके बाद अब अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सान्या उस समय को याद करती नजर आ रही हैं, जब उन्हें दिल्ली में परेशान किया गया था। क्लिप में उन्होंने खुलासा किया कि यह उनके कॉलेज के दिनों की बात है और उनके साथ यह घटना दिल्ली मेट्रो में हुआ था। मेट्रो में किसी ने उनकी मदद नहीं की थी।
3 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रहने वाली सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पुराने वायरल वीडियो में सान्या मल्होत्रा ने उस समय को याद किया था, जब कॉलेज के दिनों में उन्हें दिल्ली मेट्रो में परेशान किया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेत्री ने उस घटना को याद किया और खुलासा किया कि कैसे मेट्रो में कोई उनकी मदद के लिए आगे तक नहीं आया था और उन्हें कैसा लगा था। सान्या बोलीं, 'एक समय ऐसा था जब मैंने ग्रीन पार्क स्टेशन से मेट्रो ली और मैं बिल्कुल अकेली थी। वहां चार-पांच लड़के थे और मुझे आभास हो गया था कि कुछ गलत होने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह मन ही मन ऐसा सोच रही थी कि, 'मैं इससे बच नहीं सकती, कुछ गलत जरूर होगा। फिर उन्होंने मुझे छेड़ना और छूना शुरू कर दिया। उसमें कितना भी गुस्सा कर लो ना तो भी..कुछ नहीं होता। मैं बहुत असहाय महसूस कर रही था। हम कहते हैं, आपने यह सब क्यों सुना और प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी या कुछ क्यों नहीं किया? जब सिचुएशन आती है ना तो हाथ पैर फूल जाते हैं आपको ऐसा लगता है कि यहां से बस सुरक्षित निकलना है। अभिनेत्री ने कहा कि उस समय वह केवल भागने और स्थिति से बचने के बारे में सोच पा रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सान्या ने बताया, 'फिर मैं राजीव चौक पर निकली और उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया। शुक्र है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भीड़ बहुत ज्यादा थी और वे भटक गए। फिर मैंने अपने पापा को फोन किया और कहा कि वो मुझे लेने आ जाएं। उस वक्त मुझे असहाय महसूस हुआ, लेकिन मैं इससे शर्मिंदा नहीं हूं। यह मेरी गलती नहीं है। मुझे यह समझने में समय लगा कि मेट्रो लेना मेरी गलती नहीं थी। यह टैक्सी या ऑटो में भी हो सकता था।' सान्या इस समय 'सैम बहादुर' में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह इससे पहले नेटफ्लिक्स ओरिजिनल 'कटहल' में नजर आई थीं। इतना ही नहीं वह शाहरुख खान की 'जवान' में भी अहम किरदार निभाती दिखी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।