बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी बड़ी है उतने ही उन सेलेब्स के फैंस भी हैं। और आज के समय में ये सितारे जो कुछ भी हैं ववह अपने फैंस के कारण ही हैं। ऐसे में सितारों के कई दीवाने फैंस हैं जो कि दीवानगी की हद पार कर देते हैं। सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि ये दीवानगी पागलपन में बदल जाती है। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैंस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Celebs: इन सितारों की दीवानगी में हद पार कर चुके हैं इनके फैंस, किसी ने खाया था जहर तो कोई भूख हड़ताल पर बैठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की। इनके एक फैन ने अमिताभ के घर पर ट्रक भर के समोसे भेजे और ऐसा उसने इसलिए किया, क्योंकि वो चाहता था कि अमिताभ एक बार समोसे को हाथ लगा दें ताकि वो समोसे को अमिताभ के फैंस को प्रसाद के तौर पर बांट सके।
करीना कपूर
करीना कपूर का एक फ़ैन उन्हें सालों से चिट्ठियां लिखता रहा। मगर कभी जवाब नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस फैन ने फिर करीना कपूर को एक डायमेंड सेट गिफ्ट कर दिया, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये थी।
रजनीकांत
रजनीकांत 2011 में किडनी की बीमारी के चलते सिंगापुर के एलिजाबेथ हॉस्पिटल में भर्ती थे। उस समय सुंदरपुरम के रजनीराजा अरोकियासामी उन्हें अपनी किडनी डोनेट करना चाहता था। उसने अपनी बात पहुंचाने के लिए जहर तक खा लिया था। हालांकि, बाद में उसे बचा लिया गया।
शाहरुख खान
लखनऊ के रहने वाले विशाल सिंह शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपना नाम बदल कर 'विशाहरुख' रख लिया। इसके साथ ही विशाल ने अपने घर की हर दीवार पर अभिनेता की हजारों तस्वीरें लगा रखी हैं। इनके घर का हर कोना शाहरुख की बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरों से सजा हुआ है।