Fighter: दीपिका पादुकोण ने साझा किया 'फाइटर' का नया पोस्टर, दिखाई स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की दमदार झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाते नजर आएंगी, जिन्हें उनके कॉल साइन 'मिन्नी' के नाम से जाना जाता है। एयर ड्रैगन्स यूनिट में एक स्क्वाड्रन पायलट के रूप में उनकी भूमिका वीरता को दर्शाती है। यह एक हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में उनका पहला 'मिशन' है।
View this post on Instagram
A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)
Dattak Putra Trailer: अयोध्या की गलियों से निकली दत्तक पुत्र की कहानी, ट्रेलर में दिखा पिता पुत्र का रिश्ता
अभिनेत्री ने पोस्टर साझा करते हुए अपने किरदार के पोस्ट के बारे में भी पूरी जानकारी दी है। उन्होंने अपना लुक साझा करते हुए लिखा, "स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़, कॉल साइन: मिन्नी, पदनाम: स्क्वाड्रन पायलट, यूनिट: एयर ड्रैगन्स"। पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि मीनल राठौड़ का किरदार धैर्य, दृढ़ संकल्प और फाइटर की अटूट भावना का प्रतीक है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने साझा किया 'जोरम' की शूटिंग का अनुभव, बोले- प्रकृति से युद्ध जैसे रहे हालात
'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। दोनों कलाकार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली सितारों में से हैं और उनके फैंस उन्हें एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'फाइटर' का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद की पहली फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद, इससे पहले 'वॉर' और 'पठान' जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
'फाइटर' में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार कर रही है। हवाई एक्शन फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Slum Golf: 'स्लम गोल्फ' देख पवन नागरे के फैन हुए मोहम्मद शमी, बोले- आप भी इसे जरूर देखें