फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: डांस करते-करते स्टेज पर गिरीं सपना चौधरी, फिर खुद को यूं संभाला

Mon, 12 Sep 2022 02:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 12 Sep 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary falling on stage dance video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी हरियाणवी सिंगर और डांसर के रूप में खूब चर्चा बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। उनका हर एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा देता है। सपना चौधरी के डांसिंग वीडियोज यू-ट्यूब पर आते ही छा जाते हैं। कुछ ही मिनटों सपना चौधरी का डांस वायरल होने लगता है, उसे करोड़ों की संख्या में व्यूज मिलने लगते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस करते हुए गिर जाती हैं। वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है।

sapna chaudhary falling on stage dance video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी का हर स्टाइल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। ये डांस वीडियो सितंबर 2017 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सपना स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। वह जैसे ही स्टेज पर पहुंचती हैं वैसे ही तालियों और सीटियों की आवाज आने लगती है। लोग उनका स्वागत करते हैं और रुपयों की बारिश भी करते हैं।

sapna chaudhary falling on stage dance video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सपना डांस डांस स्टेप के दौरान उल्टी होने की कोशिश करती हैं, वैसे ही उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह स्टेज पर गिर पड़ती हैं। लेकिन तुरंत ही वह बड़े ही सधे हुए अंदाज में उठ खड़ी होती हैं और फिर से डांस करने लग जाती हैं। फैंस को सपना का ये अंदाज खूब पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary falling on stage dance video viral on social media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी के कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी सपना मटक-मटक गाने में नजर आई थीं। इसके अलावा वह  'रामफल की बहु', 'लव यू गोरी रे', ‘कामिनी’, ‘दामन’, ‘नाचण की तोल’ और ‘बंदुक का रिवाज’ जैसे कई गानों में नजर आई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed