फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के बाद अब दोस्त देवा ने भी लिया यूटर्न, कई दावे झूठे साबित

Fri, 29 Mar 2019 12:31 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 29 Mar 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary friend take u turn after singer denied to not join Congress party
Sapna Chaudhary, Priyanka Gandhi and dev kumar deva - फोटो : amar ujala
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने जबसे कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इंकार किया, तबसे उनपर सवाल उठ रहे थे। सपना चौधरी के सिंगर दोस्त देव कुमार देवा ने इंटरव्यू में जो खुलासे किए, उनसे भी सपना के पहले किए दावे झूठ साबित हुए। अब देव कुमार देवा का नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सपना के दावों को सही साबित करने की पूरी कोशिश की, वहीं मीडिया की सुर्खियां बने कई खुलासे भी झूठे साबित हो जाएंगे।

 
Sapna Chaudhary friend take u turn after singer denied to not join Congress party
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI
सपना के साथी देव कुमार देवा ने इंटरव्यू में बताया कि 14 मार्च को सपना चौधरी दिल्ली स्थित ज्योतिरादित्य सिंधिया के आफिस में गईं थी। वहीं से सपना चौधरी की कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर आई थी। कांग्रेस ने इस दौरान ही सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने का ऑफर दिया, जिसे सपना चौधरी ने ये कहते हुए समय मांग लिया कि वे सोच कर बताएंगी। उसके बाद वे वहां से चली गईं।
Sapna Chaudhary friend take u turn after singer denied to not join Congress party
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram
देवा के मुताबिक चार दिन पहले 24 मार्च को सपना चौधरी के साथ-साथ उनकी बहन शिवानी चौधरी ने भी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के कैंप कार्यालय पर पहुंची। साहिबाबाद के रहने वाले और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने बताया कि उनकी मौजूदगी में सपना ने खुद ज्वाइनिंग फार्म भरा था। अगले ही दिन दोपहर 3:25 बजे सपना चौधरी ने मीडिया के सामने आकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary friend take u turn after singer denied to not join Congress party
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से इंकार करने के बाद नरेंद्र मीडिया के सामने आए और उन्होंने कांग्रेस के सदस्यता फार्म दिखाए, जिसपर सपना चौधरी और उनकी बहन के दस्तखत थे। देवा के मुताबिक, सपना चौधरी ने कभी कांग्रेस की सदस्यता ली ही नहीं। कांग्रेस जिसे सदस्यता फार्म बता रही है, सपना चौधरी नहीं समझी होंगी, कि वो जिन्हें साइन कर रही हैं वे सदस्यता फार्म हैं। सपना ने कहा था कि उन्होंने तो सिर्फ बायोडाटा सबमिट किया है। 
विज्ञापन
Sapna Chaudhary friend take u turn after singer denied to not join Congress party
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
देवा के इस बयान को सच माना जाए तो उनके पहले किए खुलासे झूठे साबित होते हैं। पहला खुलासा ये कि देवा ने ही कहा था कि सपना ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। दूसरा ये कि उम्र होने के कारण सपना कांग्रेस में शामिल होने से पीछे हटी। सवाल ये है कि जब सपना ने कांग्रेस ज्वाइन नहीं करनी थी तो वह देर शाम कांग्रेस कार्यालय गईं क्यों थीं। सपना चौधरी की मां नीलम ने फिर दावा किया कि सपना एक अप्रैल को बड़ा खुलासा करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed