मुंबई, गोवा सरीखे शहरों में नाचने वाली लड़कियों के लिए चांदनी बार जैसी वे जगहें महफूज ठिकाना रही हैं जहां रात के अंधेरे में दुनिया से छुपकर शरीफ लोग भी आते हैं। लेकिन, सपना चौधरी ने जो कुछ किया, दिन के उजाले में किया और डंके की चोट पर किया। इन्हीं सपना चौधरी पर अब एक बायोपिक बनने जा रही है। फिल्म में शीर्षक रोल करने के लिए कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इनमें से कौन बनेगी रागिनी की रानी, इसका एलान जल्द होने वाला है।
Madam Sapna: सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ पर काम शुरू, यो यो हनी सिंह ने किया सबसे बड़ा एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी! रागिनियों के मंच पर कभी बस ये नाम ही हजारों की भीड़ जुटा देने के लिए काफी हुआ करता था। बंद कमरों, होटलों, डांस बार और पब में बाउंसरों की सुरक्षा के बीच नाचने वाली युवतियों को हाशियों पर धकेलते हुए सपना चौधरी ने उस हरियाणा राज्य में हजारों की भीड़ के सामने खुले मंच पर नाचकर तहलका मचा दिया, जहां बेटियों की संख्या बेटों के मुकाबले देश में सबसे कम रही।
सपना चौधरी कहती हैं, “मेरे लिए ये सब करना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। हजारों घूरती आंखों के बीच मुझे अपना हुनर पेश करना पड़ता था।” इन्हीं सपना चौधरी पर अब एक हिंदी फिल्म ‘सपना मैडम’ बनने जा रही है। निर्माता विनय भारद्वाज के इस एलान से मशहूर रैपर हनी सिंह इतने प्रसन्न हुए हैं कि उन्होंने कालजयी गीतकार लखमीचंद की लिखी एक मशहूर रागिनी को इस फिल्म के लिए मुफ्त में फिर से रचने का फैसला किया है और निर्माता को इसे मुफ्त में तोहफे के तौर पर देने की बात कही है।
फिल्म ‘मैडम सपना’ में सपना चौधरी की कहानी उनके छोटे घर से निकलकर बिग बॉस के घर तक आएगी और यहां से निकलकर उन सारे ठिकानों पर जाएगी, जहां जहां सपना ने अपने कदमों के निशान छोड़े हैं। फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी हो चुका है। सपना चौधरी कहती हैं, “हां, मेरी जिंदगी बहुत फिल्मी रही है और मैं खुश हूं कि इस जीवनी पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। मुझे लोगों ने मुझे जब सपना मैडम कहकर बुलाना शुरू किया था, तो वही मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी और अब निर्माता विनय भारद्वाज ने इसी नाम को दुनिया भर में पहुंचाने का फैसला किया है तो मैं उनका ये एहसान कभी नहीं चुका पाऊंगी।”
फिल्म में सपना चौधरी का किरदार करने के लिए हिंदी सिनेमा व साउथ सिनेमा की कुछ दिग्गज अभिनेत्रियों से बात चल रही है। ‘अमर उजाला’ से एक बातचीत में विनय भारद्वाज कहते हैं, “इस फिल्म के जरिये हम महिला सशक्तिकरण की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसकी नायिका ने अपने पिता से जीवन भर घाघरा चोली न पहनने का वादा किया था।”
Esha Deol: 'दस' फिल्म के प्रीमियर के दौरान एशा देओल ने एक आदमी को मार दिया था तमाचा, जानें क्या था मामला