बिग बॉस फेम सपना चौधरी इन दिनों अपने लुक्स में बदलाव को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सपना दिन-ब-दिन ग्लैमरस होती जा रही हैं। उनके फैशन और स्टाइल ने सभी को उनका दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर सपना अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
सपना चौधरी ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान आप भी रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सपना चौधरी ने खुद को एक गिफ्ट दिया है जिसे जानकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे। दरअसल वूमेंस डे पर सपना चौधरी ने कार खरीदकर खुद को गिफ्ट किया। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। सपना ने जो तस्वीर शेयर की उसके बगल में बोर्ड पर लिखा हुआ है- 'वूमेंस डे के मौके पर हम सपना चौधरी का स्वागत करते हैं और उन्हें नई कार खरीदने की बधाई देते हैं।'
सपना ने जो कार खरीदी है उसकी शुरुआती कीमत 25 लाख है। जबकि फीचर के बढ़ने के साथ इसकी कीमत 32 लाख तक पहुंच जाती है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक सपना ने कार के साथ अपनी तस्वीर नहीं शेयर की थी।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना का ना केवल ड्रेसिंग सेंस बल्कि उनके लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। आज वह अपने फैशन सेंस और लुक्स से एक से बढ़कर एक ग्लैमरस एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।इससे पहले सपना चौधरी ने एक मोबाइल एप के जरिेए एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में वह भगवान शिव के रूप में नजर आ रही हैं। सपना भगवान शिव का रौद्र रूप दिखाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का ये रूप उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
यह वीडियो सपना के फैन क्लब द्वारा डाला गया है। इसमें सपना भगवान शिव के गीत पर बैठे-बैठे एक्ट करते नजर आ रही हैं। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट में हर-हर महादेव और जय महाकाल आदि टाइप कर रहे हैं।
Jai Mahakal 🙏🙏🙏 @itssapnachoudhary @karan.mirza #sapnachoudhary #sapnachaudhary #tiktok
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on