फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryanvi Song: सपना चौधरी के हरियाणवी गाने 'लोरी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 11 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज

Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 28 Nov 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary famous Haryanvi dancer's song Lori crossed 110 million views
सपना चौधरी 'लोरी' - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सिर्फ पंजाब और हरियाणा तक की सीमित नहीं हैं। बल्कि बिग बॉस में जाने के बाद से वह घर घर में पहचानी जाने लगीं। साथ ही सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस की वजह से वह छाईं रहती हैं। उनके एक एक गाने पर करोड़ों में व्यूज आते हैं। हाल के दिनों में सपना चौधरी का गाना 'लोरी' वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न, इस गाने को अब तक 110 मिलियन यानी 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।



'लोरी' गाने से सपना चौधरी के लटके झटके नहीं हैं, बल्कि इस गाने में सपना को मां के रूप में दिखाया गया है। एक मां और बच्चे पर आधारित इस गाने में मां और बच्चे के प्यार, मां के त्याग को बखूबी पिरोया गया है। यह गाना इसी साल 20 जनवरी को रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया और गाना देखते ही देखते 11 करोड़ का आंकड़ा छू गया। इस गाने को सिमरन बुमराब ने गाया है। सिमरन के साथ इस गाने में संजीत सरोहा और वंशिका ने भी अपनी आवाज दी है। गाने को बोल संजीत सरोहा ने ही लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक मोहन पंचाल ने दिया है। गाने का डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले और स्टोरी क्रेडिट जीत घंघास को जाता है।


कौन हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर और एक्टर हैं। वह खासतौर पर लोक गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्हें बिग बॉस 11 से घर घर में पहचान मिली। सपना चौधरी को 'नानू की जानू', 'भांगओवर', और 'वीरे की वेडिंग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में आइटम गानों में देखा जा चुका है। लेकिन बॉलीवुड से ज्यादा वह हरियाणवी गानों में नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed