हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों स्पॉटलाइट को एंजॉय कर रही हैं। कभी अपने वेस्टर्न लुक तो कभी टैटू को लेकर सपना चौधरी खूब सुर्खियां में हैं। केवल हरियाणा ही नहीं देशभर में सपना के चाहने वालों की लिस्ट में बढ़ोत्तरी हुई है। इस वजह से कई बार उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : amar ujala
सपना चौधरी की पॉपुलरिटी का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जहां कहीं भी शो करती हैं पुलिस के लिए भीड़ संभालना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो पुलिस को लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। ऐसे ही एक शो के लिए सपना चौधरी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है।
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : amar ujala
सपना चौधरी ने मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम में एक प्रोग्राम किया था। एक बार फिर से यहां भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद इस मामले की शिकायत की गई है। जिसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया। यही नहीं रात 10.30 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया और युवाओं को उकसाया गया। कोर्ट ने शिकायत को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है। सपना चौधरी के खिलाफ किए गए इस केस से वो मुश्किलों में फंस सकती हैं।
4 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना चौधरी पिछले दिनों चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए देखी गई थीं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वो एक बार फिर ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं लेकिन इस बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना की इन लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है। उनका यह स्टनिंग अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। बिग बॉस के बाद से ही हर दिन सपना की पर्सनालिटी में कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है।