हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी इन दिनों पति और बच्चे के साथ वक्त बिता रही हैं। उनके पति वीर साहू के लिए 18 दिसंबर का दिन बेहद खास रहा। शादी के बाद वीर साहू का पहला जन्मदिन था जिसे उन्होंने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।
सपना चौधरी के पति वीर साहू ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, सामने आई तस्वीरों में बेटा भी आया नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में वीर के पूरे चेहरे पर केक लगा हुआ है। उन्होंने बच्चे को गोद में लिया है। वहीं सपना चौधरी उनके पास खड़ी हैं और बेटे को निहार रही हैं। इस दौरान कपल ने मैचिंग पीले रंग की ड्रेस पहनी है।
तस्वीरों के साथ सपना चौधरी ने लिखा- 'जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं माई किंग।' कपल जहां खड़ा है उसके पीछे के बैकग्राउंड को देखकर लग रहा है सपना ने पति के जन्मदिन को लेकर खूब तैयारियां की थीं। जहां अलग अलग रंग के गुब्बारे लगे हुए हैं।
बता दें कि सपना के बेटे की झलक देखने को तरस रहे लोगों के लिए पिछले दिनों उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी। ये पहली बार था जब सपना ने अपने बेटे की कोई तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की। तस्वीर में सपना अपने बेटे को गोद में लिए खड़ी हुई हैं। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा'।
गौरतलब है कि सपना ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी। ये शादी बेहद सादगी के साथ हुई थी जिस वजह से इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना ने बेटे को जन्म दिया। सपना ने शादी के बाद वीर के साथ अपनी पहली फोटो करवाचौथ के मौके पर शेयर की थी।