{"_id":"5d21972b8ebc3e6ca06b5c41","slug":"sapna-choudhary-joined-bjp-when-she-wanted-to-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं रहा सपना चौधरी का सफर, इस वजह से जहर खाकर की थी सुसाइड की कोशिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आसान नहीं रहा सपना चौधरी का सफर, इस वजह से जहर खाकर की थी सुसाइड की कोशिश
मशहूर डांसर सपना चौधरी ने दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ले ली है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मनोज तिवारी समेत दूसरे नेताओं के बीच सपना चौधरी पार्टी में शामिल हो गई हैं। पिछले दिनों लोकसभा चुनावों के दौरान सपना चौधरी पार्टी के लिए प्रचार करती हुई देखी गई थीं। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा ज्वाइन कर लेंगी। सपना चौधरी का विवादों से खूब नाता रहा है, एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : file photo
सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आ गई थीं। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागनी में उन्होंने जातिसूचक शब्द बोले थे। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी।
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया था। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने एलान किया कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। साथ ही कंपनी ने कहा कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर परफॉर्मेंस देंगी तो कंपनी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sapna choudhary
- फोटो : file photo
मामले में सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया था और आत्महत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना कई दिन तक आईसीयू में भर्ती रही थीं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वो पहली बार मीडिया के सामने आईं तो उनका दर्द छलक पड़ा। सपना ने कहा था कि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। यही नहीं लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हो रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।