हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। पहले खबरें आईं कि वो कांग्रेस में शामिल होंगी लेकिन अचानक एक दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने इससे इनकार कर दिया। भाजपा नेता मनोज तिवारी से मुलाकात के बाद माना जा रहा था वो भाजपा में शामिल होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल राजनीति में शामिल होने की खबरों के बीच सपना अपने वीडियोज से भी खूब धमाल मचाए हुए हैं। अब उनका ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।
Video: लड़के ने खुलेआम सपना चौधरी को दी धमकी, जवाब में बोलीं- 'तुझे क्या लगता है कि...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़के साथ नजर आ रही हैं। जिसमें लड़का उनसे कहता है कि अगर उन्होंने आई लव यू टू नहीं बोला तो वो हाथ की नस काट लेगा। इस टिक टॉक (Tik Tok) वीडियो में लड़का कहता है- 'देखो अगर तुमने अभी आई लव यू टू नहीं बोला न तो हम अपनी नस काट लेंगे।' इस पर सपना कहती हैं- 'पागल हो क्या, ये सब मत करो।' इसके आगे सपना कहती हैं- 'तुम्हें क्या लगा मैं ऐसा बोलूंगी, चल काट।'
सपना चौधरी का जवाब सुनकर लड़का बोलता है- 'सोच लो बहुत खून निकलेगा'। फिर सपना कहती हैं कि 'सोच लिया, चल काट।' सपना चौधरी का ये जवाब सुनकर लड़का भी हैरान रह जाता है कि अब वो इसके आगे क्या कहे। वीडियो सपना चौधरी के फैन क्लब से शेयर किया गया है।
#desiqueen new #tiktok video 😍 @wasimsheikh7193 @siddiquimehjabi #sapnachoudhary #sapnachaudhary
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
सपना चौधरी के डांस का हर कोई दीवाना है। उनके डांस प्रोग्राम में जाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। पिछले दिनों सनी लियोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह सपना चौधरी के तेरी आंख्या का काजल गाने पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं।
इस गाने में सनी का साथ एक और लड़की देते हुए नजर आ रही हैं। गाने पर सनी ने डांस का ऐसा तड़का लगाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सपना का यह गाना टिक टॉप पर बज रहा है जिस पर सनी डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on