डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने डांस तो कभी अपने लुक्स के चलते वह फैंस का दिल धड़काती नजर आती हैं। बता दें कि सपना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ स्टाइलिश फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर सपना चौधरी अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह ट्रैक्टर पर बैठकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सपना ने फैंस को हरियाणा दिवस की बधाई दी है।
Sapna Choudhary: ट्रैक्टर पर बैठ सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, पति के गाने पर झूमती नजर आईं डांसिंग क्वीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। सपना चौधरी ट्रैक्टर पर सवार होकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी वीडियो में अपने पति और सिंगर वीर साहू के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'पक्का हरियाणे का' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना का लुक बेहद कमाल लग रहा है। सपना ने ब्लू कलर का प्रिंटेड सलवार सूट पहना हुआ है। हाथों में लाल रंग की चूड़ी हैं।
Bollywood: ऐसे पांच सितारे जिन्होंने फिल्मों को न करके पीटा होगा अपना माथा, बदल सकती थी किस्मत
सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' फैंस को सपना चौधरी का देसी अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों अपने पति वीर साहू के गाने को जबरदस्त तरीके से प्रमोट कर रही हैं। वह हालिया रिलीज 'पक्का हरियाणे का' गाने पर जमकर रील्स बना रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने इस गाने पर ब्लैक क्रॉप टॉप और स्किन कलर की जींस में रील शेयर की, जो खूब पसंद की गई।
सपना चौधरी के हालिया रिलीज किए गए वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके इसी अंदाज के तो हम दीवाने हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हरियाणा नंबर 1।' एक यूजर ने लिखा, 'आप हरियाणा की शान हो।' बता दें कि इंस्टाग्राम पर सपना के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है।
Urfi Javed: शारीरिक संबंध से कैसे कम होती है 7 गुना उम्र? उर्फी जावेद ने यंग दिखने का दिया जबरदस्त ज्ञान