फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saath Hum Rahein: डीएसपी बोले, ‘भीड़ में खो जाता है संगीत!’, गिनती के वाद्ययंत्रों से बना दिलचस्प गाना

Tue, 01 Nov 2022 03:50 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Nov 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Panorama Music releases first song of Drishyam 2 Saath Hum Rahein Rockstar DSP uses minimal music instruments
दृश्यम् 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में रहस्य और रोमांच से भरी फिल्मों में मील का पत्थर बन चुकी फिल्म ‘दृश्यम्’ की सीक्वल की रिलीज में अब बस गिनती के दिन ही बाकी हैं और इस सीक्वल ‘दृश्यम् 2’ के पहले गाने ‘साथ हम रहें’ ने मंगलवार को संगीत के सुधी श्रोताओँ को एक सुरीला एहसास कराया है। गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे इस गीत को संगीतबद्ध करने के लिए संगीतकार देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी ने कम से कम वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया है। इस बारे में बात करने पर डीएसपी कहते हैं, ‘ये प्रयोग मैंने इरादतन किया है क्योंकि वाद्य यंत्रों की भीड़ में संगीत अक्सर खो जाता है।’

Panorama Music releases first song of Drishyam 2 Saath Hum Rahein Rockstar DSP uses minimal music instruments
दृश्यम् 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिश्तों के एहसास का संगीत
अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘दृश्यम् 2’ 18 नवंबर को रिलीज हो रही है। अभी दो हफ्ते पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब मंगलवार को पैनोरमा म्यूजिक कंपनी ने इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है। फिल्म ‘दृश्यम्’ सात साल पहले रिलीज हुई थी और उस फिल्म में एक आईपीएस अफसर के बेटे के मौत की गुत्थी भले सुलझ गई हो लेकिन उसका शव पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी। इस घटना का अतीत फिर से विजय सलगांवकर के परिवार को परेशान करने लौट रहा है और इस भूचाल के पहले का पारिवारिक प्रेम इस गाने में दिखाया गया है।


Panorama Music releases first song of Drishyam 2 Saath Hum Rahein Rockstar DSP uses minimal music instruments
देवी श्री प्रसाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डीएसपी का हिंदी सिनेमा में बड़ा कदम
फिल्म ‘दृश्यम् 2’ का पहला गाना ‘साथ हम रहें’ जो मंगलवार को रिलीज हुआ है, वह दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार रॉकस्टार डीएसपी (देवी श्री प्रसाद) का हिंदी सिनेमा में पहला बड़ा कदम है। ये उनका पहला ऐसा गाना है जो उन्होंने मूल रूप से किसी हिंदी फिल्म के लिए बनाया और जो श्रोताओं तक सबसे पहले पहुंचा। जुबिन नौटियाल के गाए इस गीत में रिश्तों की ताजगी के अलावा सुरों की एक अलग खनक सुनाई देती है। डीएसपी के पिछले सुपरहिट गाने ‘श्रीवल्ली’ के बाद से श्रोताओं को उनसे एक और मेलोडी की उम्मीद काफी अरसे से रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panorama Music releases first song of Drishyam 2 Saath Hum Rahein Rockstar DSP uses minimal music instruments
देवी श्री प्रसाद और कमल हासन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डीएसपी ने समझाई मेकिंग
गाने को सुनने से ही समझ आता है कि ये गाना बहुत ही फुर्सत से बनाया गया है। गाने में कहीं कोई सरगम की भगदड़ नहीं है। हर वाद्ययंत्र से सुरों के आरोह और अवरोह पर अच्छे से काम किया गया है। एक अच्छे गाने के बारे में बधाई देने पर देवी श्री प्रसाद कहते हैं, ‘ये गाना गिनती के वाद्य यंत्रों के साथ बनाया गया है। पियानो अकॉर्डियन, सैक्सोफोन और चेलो के साथ हमने इसमें पूरा रस लिया है और इसका असर श्रोताओं पर दिख रहा है, ये जानकर ही मैं बहुत खुश हूं।’

विज्ञापन
Panorama Music releases first song of Drishyam 2 Saath Hum Rahein Rockstar DSP uses minimal music instruments
देवी श्री प्रसाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ भट्टाचार्य संग बनी जोड़ी
फिल्म ‘दृश्यम् 2’ में डीएसपी पहली बार गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य के साथ काम कर रहे हैं जिनकी शब्दों के मायने श्रोताओं को समझाने में उस्तादी रही है। लखनऊ में पले बढ़े अमिताभ ने संगीत की शिक्षा वहीं के भातखंडे महाविद्यालय से ली है और कम लोगों को ही पता होगा कि वह मुंबई एक गायक बनने आए थे। डीएसपी कहते हैं, ‘फिल्म ‘दृश्यम् 2’ के लिए अमिताभ के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा है। हमने फिल्म के लिए तीन गाने बनाए हैं और पहले ही गाने को जो प्यार मिल रहा है, उसने बाकी के दो गानों के लिए हमारी चुनौती और बढ़ा दी है। हम इन गानों में भी श्रोताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed