अक्सर सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो पोस्ट कर देते हैं जो रातोंरात सनसनी मचा देते है। फिर चाहे वीडियो डांस का हो या फिर शादी के बाद की रस्मों का। इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 5 वीडियो दिखाते हैं जो खूब वायरल हुए। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
VIDEO: सपना चौधरी के जोरदार थप्पड़ से इंटरनेट पर मचा तहलका, 42 की उम्र में सुष्मिता का डांस वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में सपना हरियाणवी लिबास में नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने सपना चौधरी पर बंदूक तान दी। शख्स की इस हरकत को देखकर सपना चौधरी को गुस्सा आ जाता है और वह उसे जोर का थप्पड़ जड़ देती हैं। दरअसल, सपना का नया गाना है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
Mhara Haryana @itssapnachoudhary @karan.mirza
A post shared by Sapna Choudhary 🔵 (@sapna_dance_lovers) on
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें शूटिंग के दौरान वह सेट पर डांडिया डांस करती नजर आ रही हैं। नवरात्र के मौके पर डांडिया करती मोनालिसा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस उन्हें इस अवतार में देखकर काफी खुश हैं और वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मोनालिसा ने अपने टीवी सीरियल 'नजर' के सेट पर यह वीडियो बनाया है। वह इस सीरियल में डायन का किरदार निभा रही है।
When You Try And Go lil Offbeat 😜... #masti #fun #dandiyanights #navratri #feelings #onset #nazar
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
प्रिंस नरूला ने अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के साथ सात फेरे लिए। शादी पंजाबी रीति रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद अब प्रिंस और युविका की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें नया-नवेला जोड़ा शादी के बाद की रस्में अदा करते हुए नजर आ रहा है। इन वीडियो में सबसे ज्यादा केक काटकर किस करने वाला वीडियो इस हफ्ते सबसे ज्यादा वायरल हुआ।
A post shared by Indian Wedding (@indian__wedding) on
केक काटने वाले वीडियो के अलावा युविका और प्रिंस का शादी के बाद अंगूठी ढूंढने वाला वीडियो भी खूब देखा गया। इस वीडियो में प्रिंस और युविका अंगूठी ढूंढते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरा परिवार इस वीडियो में दिखाई दे रहा। दिलचस्प बात यह है कि इस रस्म के दौरान प्रिंस ने चीटिंग तक कर डाली जिस पर युविका उन्हें चीटर भी कह दिया।
A post shared by Prince Yuvika Narula (@abhishek_princenarula) on