{"_id":"5d9863a08ebc3e015e1b6de5","slug":"sapna-choudhary-transformation-look-new-picture-top-and-shorts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूट-सलवार में नजर आने वाली सपना चौधरी पारदर्शी टॉप में दिखीं, अब तक का सबसे बोल्ड लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सूट-सलवार में नजर आने वाली सपना चौधरी पारदर्शी टॉप में दिखीं, अब तक का सबसे बोल्ड लुक
हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है। 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद से सपना की पॉपुलरिटी में और इजाफा हुआ है। आज वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। यही नहीं उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उनका अब तक का सबसे बोल्ड लुक दिखा है। तस्वीरों में सपना ने ब्लैक कलर का पारदर्शी टॉप पहना है। साथ ही उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया है। ब्लैक कलर के सनग्लासेस उन पर काफी फब रहे हैं।
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य तस्वीर में सपना चौधरी ने वन शोल्डर टॉप के साथ स्कर्ट पहना हुआ है। तस्वीरों को देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। सपना पहले से काफी फिट दिख रही हैं। ग्लैमर लुक से वो अभिनेत्रियों को भी मात दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने साड़ी में भी एक तस्वीर शेयर की। सपना ने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहना है। साथ ही उन्होंने बालों को वन साइडेड खुला रखा है। सपना की इन तस्वीरों पर फैंस के खूब लाइक्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना भले ही यहां बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हों लेकिन वो डांस करते वक्त सलवार सूट ही पहनती हैं। एक इंटरव्यू में सपना से उनके सादे लुक के बारे में पूछा गया। सपना ने कहा था- 'सलवार सूट में डांस करते हुए मैं सहज महसूस करती हूं। बैकलेस पहनकर स्टेज शो करना मुझे सही नहीं लगता। मेरे शो में परिवार भी शामिल होते हैं। ऐसे में मुझे सलवार सूट पहनकर डांस करना ही ठीक लगता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।