फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी को कुछ यूं हुआ प्यार, रोमांटिक अंदाज देख आप भी करने लगेंगे इश्क

Sun, 26 Aug 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary viral dance video in haryanvi song see her most romantic mood

सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'राम की सू' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। सपना चौधरी को इस गाने में देखते ही लोग एक बार फिर उनके दीवाने हो जाएंगे। उनके फैंस को ऐसा अवतार दिखेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में स्पेशल सॉन्ग में पहले ही अपने जलवे दिखा चुकीं सपना चौधरी इस हरियाणवी गाने में बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वह जिस अंदाज में डांस कर रही हैं, वह देखने लायक है। सपना चौधरी को ज्यादातर बोल्ड डांस के लिए जाना जाता है लेकिन इस गाने वह रोमांटिक नजर आ रही हैं।

sapna choudhary viral dance video in haryanvi song see her most romantic mood

सपना चौधरी के इस गाने को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है। खास बात यह कि 'राम की सू' में सपना चौधरी पूरी तरह से देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सपना ने हरियाणवी घाघरा और शर्ट पहनी है। सपना चौधरी का ये देसी और रोमांटिक अंदाज उनके फैंस के लिए बिल्कुल नया है। सपना चौधरी के साथ इस गाने में सोमवीर कथूरवाल और कपिल कथूरवाल हैं। 'राम की सू' वीडियो के म्यूजिक डायरेक्टर समेश जांगड़ा हैं। इस वीडियो को कुलदीप राठी ने डायरेक्ट किया है। देखें वीडियो-

sapna choudhary viral dance video in haryanvi song see her most romantic mood

सपना चौधरी भोजपुरी सिनेमा के अलावा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री कर चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म 'नानू की जानू' में भी सपना चौधरी स्पेशल सॉन्ग में नजर आई थीं। फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन उनके गाने ने तबाही मचाई। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने बिग बॉस-11 में हिस्सा लियाा था जिसके बाद उन्होंने लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ। अब वह देश भर में मशहूर हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary viral dance video in haryanvi song see her most romantic mood

अपने लटके-झटकों और कातिल अदाओं से लोगों का दिल लूटने वाली सपना चौधरी के नए लुक ने भी सबको अपना दीवाना बना दिया है। सपना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये क्लिक उनके फोटोशूट के हैं।तस्वीरों में उनका लुक इतना स्टनिंग लग रहा है कि अब तक लाखों लोग इन्हें देख चुके हैं। इस नए फोटोशूट में सपना पहली बार ब्राइडल लुक में नजर आईं हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लहंगा, मांग टीका, नेकलेस और हैवी ज्वैलरी, इसमें सपना की खूबसूरती का जवाब नहीं। जो भी एक बार देख ले, वो इनके ठुमके तो एक बार के लिए भूल ही जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed