फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zero की शूटिंग से फ्री हुए शाहरुख खान, इस वजह से दोबारा पढ़ना चाहते हैं 'महाभारत' और 'रामायण'

Sun, 26 Aug 2018 02:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan want to read mahabharata and ramayana
शाहरुख खान
डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान अब अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' की शूटिंग सितंबर-अक्टूबर से शुरू कर सकते हैं। उससे पहले उन्होंने इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में फिल्मों से लेकर अपने शौक के बारे में विस्तार से बात की।
shah rukh khan want to read mahabharata and ramayana
शाहरुख खान

शाहरुख से जब पूछा गया कि वो इन दिनों खाली वक्त में क्या पढ़ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि 'फिल्मों की शूटिंग में इतना बिजी रहता हूं कि पढ़ने का समय ही नहीं मिलता। साल के शुरुआत में मैंने सोचा था कि एक बार फिर से मैं 'महाभारत' और 'रामायण' पढ़ूंगा। मैं इन कहानियों को जानना चाहता हूं और मुझे लगता है कि इन्हें विस्तार से पढ़ना चाहिए। कोशिश है कि जल्द ही मैं पढ़ना शुरू करूं।'

shah rukh khan want to read mahabharata and ramayana
Shah Rukh

शाहरुख से जब पूछा गया कि आपके पसंदीदा राइटर कौन है तो उन्होंने बताया कि 'डगलस एडम्स फेवरेट हैं। जब मैं छोटा था तो रोआल्ड डल (Roald Dahl), जेम्स हेडले (James Hadley) और चेज हेरॉल्ड रॉबिन्स (Chase Harold Robbins) को पढ़ता था। अब मुझे लगता है कि आर्टिम्स फाउल (Artemis Fowl) के राइटर इयान कोल्फर (Eoin Colfer) भी इंटरेस्टिंग हैं। जो कि हैरी पॉटर से भी ज्यादा मजेदार है। मुझे डैन ब्राउन भी पसंद हैं, असल में मुझे उनकी आखिरी किताब काफी पसंद आई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan want to read mahabharata and ramayana
शाहरुख खान

बॉलीवुड में इस वक्त एक के बाद एक स्टार किड्स डेब्यू की तैयारी में हैं। हाल ही में वोग के कवर पर सुहाना खान भी दिखी थीं। माना जा रहा है जल्द ही वो भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जब शाहरुख से उनके बच्चों के करियर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मुझे पता है आप क्या पूछना चाहते हैं। लोगों की आम धारणा होती है कि स्टार का बच्चा है गाड़ी तेज चलाता होगा। मेरी कोशिश बस इतनी है कि एक पिता होने के नाते अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकूं।'

विज्ञापन
shah rukh khan want to read mahabharata and ramayana
shah rukh khan
इसके अलावा शाहरुख ने बॉलीवुड के बारे में कहा, 'ये एक पुरुष प्रधान इंडस्ट्री है । आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते । मुझे अच्छा लगेगा कि अगर ये बदल जाए । मेल और फीमेल एक्टर को एक समान फीस मिलनी चाहिए । मुझे नहीं पता कि ये इतना मुश्किल क्यों है । सभी को अपने काम के लिए बराबर फीस मिलने का हक है ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed