{"_id":"5b8268c742c7924658644235","slug":"shahrukh-khan-speak-up-about-work-in-hollywood-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के बादशाह का हॉलीवुड में काम करने को लेकर बड़ा बयान, 'मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं है...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के बादशाह का हॉलीवुड में काम करने को लेकर बड़ा बयान, 'मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं है...'
Sun, 26 Aug 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग को लेकर चर्चा में है । आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी । फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है । हाल ही में शाहरुख खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं ।
2 of 5
shahrukh khan
इकनॉमिक्स टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने हॉलीवुड में काम करने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है । शाहरुख से पूछा गया कि क्या नसीरुद्दीन शाह, इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा की तरह आपके पास भी हॉलीवुड के ऑफर हैं । इस पर शाहरुख ने कहा, 'अगर उन्हें मुझसे काम करवाना है तो वो मेरे पास आएं, मैं उनके पास नहीं जा सकता।'
3 of 5
shahrukh khan
'मैं हर दिन चांद को देखता हूं लेकिन मैं उसे छू नहीं सकता । हॉलीवुड में काम करने का कल्चर ओम पुरी ने शुरू किया था और अब प्रियंका चोपड़ा भी कर रही हैं । इरफान खान भी हॉलीवुड में काम करते हैं । नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक फिल्म में काम किया है । कुछ फिल्में अमित जी भी कर चुके हैं । अनुपम खेर ने भी बहुत अच्छा काम किया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh khan
'मुझे नहीं लगता कि मैं हॉलीवुड के लिए फिट हूं । शायद मेरी इंग्लिश थोड़ी कमजोर है (हंसते हुए) । मैं सिर्फ बॉलीवुड फिल्में करने के बारे में सोचता हूं । मुझे अच्छा लगेगा अगर किसी दिन टॉम क्रूज कहे कि मुझे हिंदी फिल्म में काम करना है । ये बहुत शानदार पल होगा । इंशाअल्लाह, ऐसा एक दिन जरूर हो ।'
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan
इसके अलावा शाहरुख ने बॉलीवुड के बारे में कहा, 'ये एक पुरुष प्रधान इंडस्ट्री है । आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते । मुझे अच्छा लगेगा कि अगर ये बदल जाए । मेल और फीमेल एक्टर को एक समान फीस मिलनी चाहिए । मुझे नहीं पता कि ये इतना मुश्किल क्यों है । सभी को अपने काम के लिए बराबर फीस मिलने का हक है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।