{"_id":"5b826e5442c792463110283c","slug":"chandigarh-renowned-bollywood-actress-jaya-prada-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटी मशहूर एक्ट्रेस ने खोले मुंबई और बॉलीवुड नगरी के राज, 9 सवाल पढ़ें जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटी मशहूर एक्ट्रेस ने खोले मुंबई और बॉलीवुड नगरी के राज, 9 सवाल पढ़ें जवाब
मोहित धुपड़, मुंबई से लौट कर
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
जया प्रदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटी मशहूर एक्ट्रेस ने बेबाकी से बोलते हुए मुंबई शहर और बॉलीवुड की दुनिया के कई राज खोले। पढ़ें, उनसे पूछे गए 9 सवाल और उनके दिलचस्प जवाब।
jaya prada
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने कामयाबी का सपना पाले मुंबई आने वाले युवाओं को नसीहत दी है। उनका कहना है कि टैलेंट है तो मुंबई आपको कभी वापस नहीं भेजेगी। चुनौतियों के थपेड़ों से थककर कोई चला जाए तो वह अलग बात है। लेकिन मुंबई में हर उस शख्स की कद्र हैं, जो किसी न किसी फील्ड में प्रतिभावान है। जयप्रभा एंड टीवी पर नए रिलीज होने वाले अपने पहले सीरियल ‘परफेक्ट पति’ के मुंबई में आयोजित प्रमोशन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। इसी दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने ‘अमर उजाला’ के साथ खुलकर बातचीत की।
jaya prada
सवाल- फिल्मी दुनिया से राजनीति में गईं और अब फिर से परदे पर वापसी की वजह?
जवाब- हर चीज का एक दौर होता है। 30 साल से ज्यादा समय मैने एक्टिंग को दिया। 16 साल राजनीति में रही। अब फिर से परदे पर आ रही हूं। हर अनुभव और चुनौती को मैने स्वीकारा है और अब जब बॉलीवुड मुझे फिर से बुला रहा है तो मैं उसे नाराज क्यों करूं।

सवाल: एक लंबे दौर के बाद आपकी वापसी हो रही है, नई पीढ़ी तो आपको जानती तक नहीं, आपको कैसे स्वीकार करेगी।
जवाब : ऐसा नहीं है, नई पीढ़ी मुझे नहीं जानती तो अमिताभ बच्चन साहब को तो जानती है, उनके साथ मेरी भी कई फिल्में है, उन्हें देखेंगे तो मैं भी नजर आ जाऊंगी। दूसरा, आज मीडिया बहुत स्ट्रांग है, कभी किसी कलाकार को मरने नहीं देता। हम भी कभी नहीं मर सकते। मेरे पहले सीरियल ‘परफेक्ट पति’ से नई पीढ़ी मुझे जान जाएगी।

सवाल- क्या अब यह मान लिया जाए कि आपका राजनीति से मोहभंग हो गया।
जवाब- देखिए हर चीज का एक समय होता है। पहले मेरा एक्टिंग पर फोकस था। फिर राजनीति पर मैने पूरा ध्यान दिया और अब फिर एक्टिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। जब राजनीति करनी होगी, तो फिर से उस पर फोकस करूंगी। अब दोनो क्षेत्रों में मैने खूब अनुभव कमा लिया है।