फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों मां अमृता सिंह के साथ पुलिस थाने जाने को मजबूर हुईं सारा अली खान?

Sun, 20 Jan 2019 12:18 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 20 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan and her mother registered a compliant against a builder
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान (Sara Ali Khan) आजकल बहुत सुर्खियों में रहती हैं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। अपने व्यवहार से सारा ने सबको इम्प्रेस कर दिया है, लेकिन सारा अली खान और उनका परिवार मुसीबत में पड़ गया है। बीते शनिवार शाम सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह (Amrita Singh)    ने देहरादून पुलिस से शिकायत की है।


आगे की स्लाइड में जानिए, आखिर क्या था मामला?
sara ali khan and her mother registered a compliant against a builder
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह ने पुलिस से शिकायत कर कहा है, 'देहरादून में उनके मामा की करोड़ों रुपये की ज़मीन है। इस प्रॉपर्टी पर भू-माफिया की नजर है। वे इस पर कब्ज़ा कर सकते हैं।' बीते शनिवार को ही अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिमबेट का देहांत हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। मामा की मौत की खबर सुनकर अमृता देहरादून आईं थीं।

sara ali khan and her mother registered a compliant against a builder
amrita singh with sara ali khan

देहरादून में मां और बेटी सारा अली खान उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं थीं। उसके बाद शाम को दोनों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। अमृता सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके मामा मधुसूदन बिमबेट अकेले रहते थे। अमृता सिंह ने पुलिस से गुजारिश कि जब तक उनके परिवार के अन्य लोग यहां न पहुंचें, पुलिस उनकी प्रॉपर्टी की सुरक्षा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan and her mother registered a compliant against a builder
अमृता सिंह और सारा अली खान

अमृता सिंह के मामा मधुसूदन के निधन के बाद उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी का मौसी के अलावा कोई वारिस नहीं है। अमृता सिंह के मामा के पास 4 एकड़ जमीन है, जिस पर भू-माफिया की नज़र है। अमृता सिंह ने पुलिस से कहा है कि उनके मुंबई जाने के बाद कोई उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा न करे, इसलिए वे पुलिस के पास आए हैं।

विज्ञापन
sara ali khan and her mother registered a compliant against a builder
Sara Khan ali khan and amrita singh

बता दें कि देहरादून में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के बराबर में अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर मामा मधुसूदन और अमृता सिंह के जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दो मुकदमे विचाराधीन है। मधुसूदन कैंसर से पीड़ित थे। 22 दिसंबर को उन्हें पहले जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed