{"_id":"5d490f018ebc3e6d243bcc41","slug":"sara-ali-khan-and-kartik-aaryan-hug-each-other-at-airport-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट पर इस अंदाज से सारा के गले मिले कार्तिक, चंद पलों में वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लखनऊ एयरपोर्ट पर इस अंदाज से सारा के गले मिले कार्तिक, चंद पलों में वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं । दोनों ने पिछले दिनों ही इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' की शूटिंग खत्म की है । फिल्म के सेट से भी दोनों की तस्वीरें सामने आती रही हैं । अब दोनों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ।
2 of 5
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan
- फोटो : social media
सोमवार को कार्तिक और सारा को एक साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । इस दौरान गुड बाय बोलते हुए दोनों ने एक-दूसरे को दो बार गले लगाया । दोनों को आस-पास खड़े फैंस भी देखते रहे । बता दें कि कार्तिक और सारा ने कभी अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया है ।
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
फैंस को कार्तिक और सारा की जोड़ी बहुत पसंद है । पिछले दिनों सारा ने एक फैशन शो में हिस्सा लिया था । तब उनका शो चीयर करने के लिए कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान पहुंचे थे । इसी शो में सारा से कार्तिक के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया था ।
तब सारा ने कहा, 'उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था । सेट पर हर दिन हम दोनों फन करते थे । मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं काम भी कर रही हूं । मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि कार्तिक के साथ बाइक पर बैठने के लिए मुझे पैसे दिए जा रहे हैं । कोई भी लड़की ऐसा करने के लिए मरती होगी ।'
विज्ञापन
5 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
कुछ दिन पहले सारा, कार्तिक से मिलने के लिए लखनऊ पहुंची थीं । यहां कार्तिक अपनी अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे थे । सारा के लखनऊ पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया । हर कोई सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। ऐसे में कार्तिके ने सारा को भीड़ से प्रोटेक्ट किया और उन्हें वहां से निकाला ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।