सारा अली खान इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं । दोनों ने पिछले दिनों ही इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' की शूटिंग खत्म की है। हाल ही में दोनों का नया वीडियो सोशल मीडिया सामने आया था। इस दौरान गुड बाय बोलते हुए दोनों ने एक-दूसरे को दो बार गले लगाया था। अब सारा की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो अपना ढेर सारा सामान खुद ले जाती हुई नजर आ रही हैं।
एयरपोर्ट पर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा काम, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए ऋषि कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्टार किड होने के बावजूद भी सारा खुद अपना सामान ले जा रही थीं। अब इस ऋषि कपूर ने भी सारा की जमकर तारीफ की है।
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'बहुत खूब सारा, तुमने एक उदाहरण पेश किया है कि सेलिब्रिटीज को एयरपोर्ट पर कैसे व्यवहार करना चाहिए। किसी को परेशान ना करना, अपना लगेज खुद लेकर जाना और कोई चमचा नहीं। एयरपोर्ट लुक में डार्क ग्लासेस भी नहीं। तुमने बिना किसी डर के अपना आत्मविश्वास दिखाया।'
Wonderful Sara. You set examples how celebrities should behave at the airport. No harm at all tugging your own baggage, no chamchas to receive and the icing on the cake! No dark glasses or an airport look. You show confidence with no insecurities. Atta girl! https://t.co/vj5MDBRW4v
पिछले दिनों सारा ने एक फैशन शो में हिस्सा लिया था । तब उनका शो चीयर करने के लिए कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान पहुंचे थे । इसी शो में सारा से कार्तिक के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया था । तब सारा ने कहा, 'उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था । सेट पर हर दिन हम दोनों फन करते थे । मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं काम भी कर रही हूं । मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि कार्तिक के साथ बाइक पर बैठने के लिए मुझे पैसे दिए जा रहे हैं । कोई भी लड़की ऐसा करने के लिए मरती होगी ।'