बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी कार से निकलकर भागते हुए दिख रही हैं। इस दौरान उनकी फोटो खींचने वाले पैपराजी पर भी सारा अली खान भड़क गई थी। दरअसल, यह वीडियो मुंबई स्थित एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का है। जहां सारा अली खान स्पॉट हुईं थीं।
सोशल मीडिया: सारा अली खान ने कार से उतरकर लगाई दौड़, बोलीं- मेरा फोन गुम हो गया है और आपको..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है पूरा मामला?
अभिनेत्री सारा अली खान का मोबाइल खो गया था और पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। जिस दौरान वह पैपराजी पर झुंझलाते हुए दिखीं, क्योंकि उनको अपने फोन की फिक्र हो रही थी। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कार से उतरकर लगाई दौड़
वीडियो में सारा अली खान अपनी कार से उतरकर दौड़ लगाती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उनको कहते हुए सुना जा सकता है, 'अरे मेरा फोन गुम गया और आपको फोटो की पड़ी है'। यह कहते हुए वह तेजी से स्टूडियो की तरफ भागती हैं।
इसके बाद जब वह वापस लौटती हैं, तो पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते हैं। जिस पर सारा कह रही हैं कि यहां मेरा फोन गुम गया है और आप लोग फोटोज खींच रहे हो। इसके बाद वह कार में बैठ जाती हैं। हालांकि, उनसे इस दौरान पैपराजी पूछते हैं कि उनका फोन मिला कि नहीं। वह इसका, हां में जवाब देती हैं और चले जाती हैं।
गौरतलब है कि सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' आने वाली है। इस फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। फिल्म में सारा अली खान एक बिहारी लड़की का किरदार निभा रही है, जो कि अपने पति और प्रेमी दोनों को प्यार करती है। इस लड़की की शादी तमिल लड़के धनुष से जबरन कर दी जाती है लेकिन वह अक्षय कुमार से प्यार करती है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है।
View this post on Instagram